Trade setup for today : मार्केट का शॉर्ट टर्म ट्रेंड मजबूत, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर

Trade setup: कल के कारोबारी सत्र में बीएसई सेंसेक्स 567 अंक चढ़कर 66079 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 पिछले दिन के पूरे नुकसान की भरपाई करते हुए 178 अंक उछलकर 19690 पर बंद हुआ था। अब निफ्टी के लिए 19600-19500 के स्तर पर तत्काल सपोर्ट है। जबकि सोमवार का 19333 का निचला स्तर निकट अवधि में अगला बड़ा सपोर्ट हो सकता है

अपडेटेड Oct 11, 2023 पर 8:14 AM
Story continues below Advertisement
Trade setup : वीकली बेसिस पर 20000 की स्ट्राइक पर 85.44 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा

Trade setup : इज़राइल और फ़िलिस्तीन के बीच जियोपोलिटिकल तनाव के कारण एक दिन के करेक्शन के बाद 10 अक्टूबर को बाज़ार में तेजी से वापसी की। निफ्टी 50 इंडेक्स क्लोजिंग बेसिस पर निर्णायक रूप से पिछले हफ्ते के हाई को पार कर गया और डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। बाजार जानकारों का कहना है कि अगर आने वाले कारोबारी सत्रों में निफ्टी 19700-19800 के ऊपर मजबूत क्लोजिंग देता है तो फिर ये 20000 अंक की ओर जा सकता है। निफ्टी के लिए 19600-19500 के स्तर पर तत्काल सपोर्ट है। जबकि सोमवार का 19333 का निचला स्तर निकट अवधि में अगला बड़ा सपोर्ट हो सकता है।

कल के कारोबारी सत्र में बीएसई सेंसेक्स 567 अंक चढ़कर 66079 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 पिछले दिन के पूरे नुकसान की भरपाई करते हुए 178 अंक उछलकर 19690 पर बंद हुआ था। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स भी तेजी लेकर बंद हुए थे। इनमें 1.4 फीसदी और 1.2 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी। एनएसई पर हर गिरने वाले शेयर पर लगभग तीन बढ़ने वाले शेयर देखने को मिले थे।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।


Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19600 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 19563 और 19505 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 19716 फिर 19752 और 19810 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

बैंक निफ्टी

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 44100 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43986 और 43801 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 44468 फिर 44582 और 44767 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

वीकली बेसिस पर 20000 की स्ट्राइक पर 85.44 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 20100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 21.8 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

पुट ऑप्शन डेटा

19600 की स्ट्राइक पर 1.17 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 19600 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 87.14 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 18800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें Hindustan Unilever, Reliance Industries, Max Financial Services, Larsen & Toubro और Asian Paints के नाम शामिल हैं।

83 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 83 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Birlasoft, Chambal Fertilizers, Hindalco Industries, Dalmia Bharat और Escorts Kubota के नाम शामिल हैं।

GM Breweries share price : Q2 में जीएम ब्रुअरीज का मुनाफा 1.5% घटा, शेयर 9% टूटा

6 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 6 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें IndusInd Bank, Metropolis Healthcare, Max Financial Services, Mahanagar Gas और Zydus Lifesciences के नाम शामिल हैं।

16 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 16 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें ICICI Prudential Life Insurance Company, Biocon, Container Corporation of India, Abbott India और Jubilant Foodworks के नाम शामिल हैं।

83 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 83 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें City Union Bank, MCX India, L&T Finance Holdings, ABB India और Kotak Mahindra Bank के नाम शामिल हैं।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।