निफ्टी ने गैप-अप ओपनिंग के बाद डेली टाइमफ्रेम पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडल बनाई, जिसमें नीचे की तरफ एक छोटी शैडो थी। यह बुलिश मोमेंटम के मजबूत होने का संकेत है। हाल के सत्रों में 50 और 20 डे EMA के ऊपर जाने के बाद इंडेक्स ने 100-डे EMA को भी वापस हासिल कर लिया है। शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज ऊपर की ओर झुके हुए हैं,जबकि बोलिंगर बैंड दोनों तरफ और फैल गए हैं। ये बढ़ती वोलैटिलिटी का संकेत देते हैं। इंडेक्स ने 24,774 से 22,180 तक की गिरावट के 50 प्रतिशत फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट स्तर को भी स्पष्ट रूप से पार कर लिया। RSI बढ़कर 66.59 पर पहुंच गया, जबकि MACD 26 अगस्त के बाद पहली बार ज़ीरो लाइन के ऊपर आ गया। साथ ही,इसका हरा हिस्टोग्राम बार लगातार चौथे सत्र में और बड़ा हो गया। कुल मिलाकर,ये तकनीकी इंडीकेटर मजबूत होते बुलिश मोमेंटम की ओर इशारा करते हैं और निकट भविष्य में और तेजी आने की संभावना जता रहे हैं।