Trade setup for Tuesday: निफ्टी में कुछ ही सत्रों में 24,500 का स्तर मुमकिन, 24000 पर दिख रहा तत्काल सपोर्ट

Trade setup : मार्केट एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि निफ्टी इंडेक्स 24,200 तक जाता दिख सकता है। उसके बाद आने वाले सत्रों में 24,500 तक का स्तर भी संभाव है लेकिन इसके लिए शर्त ये ही वह 24,000 के तत्काल समर्थन और 23,800 के अगले अहम सपोर्ट के ऊपर टिका रहे

अपडेटेड Jul 02, 2024 पर 8:23 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trade setup : सेंटिमेंट इंडीकेट निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 1 जुलाई को बढ़कर 1.21 पर रहा जो इसके पिछले काोरबारी दिन 1.17 के स्तर पर था। 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है

Trade setup : 1 जुलाई को बाजार ने सप्ताह की शुरुआत सकारात्मक तरीके से की। बाजार में तेजी के लिए अनुकूल माहौल था। निफ्टी 50 इंडेक्स 131 अंकों की बढ़त के साथ 24,142 के नए ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ था। कल एक दिन की मामूली मुनाफावसूली के बाद तेजी आई थी। बाजार जानकारों को उम्मीद है कि निफ्टी में जल्द ही हमें 24,200 का स्तर देखने को मिल सकता है।, उसके बाद आने वाले सत्रों में 24,500 तक की तेजी संभव है। अब निफ्टी के लिए 24,000 पर तत्काल सपोर्ट और 23,800 पर बड़ा सपोर्ट दिख रहा है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल


Image101072024

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24034-23994 और 23928

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 24,165-24,205 और 24,271

बैंक निफ्टी

Image201072024

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 52,278-52,163 और 51,976

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 52653-52768 और 52956

फिबोनाची रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 53,227-54,267

फिबोनाची रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट : 51,502-50,462

कॉल ऑप्शन डेटा

Image301072024

वीकली बेसिस पर 25,000 की स्ट्राइक पर 1.19 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

पुट ऑप्शन डेटा

Image401072024

24,000 की स्ट्राइक पर 76.92 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

Image701072024

इंडिया VIX

Image901072024

वोलैटिलिटी कल एक और कारोबारी सत्र में 14 अंक से नीचे रही, जिससे तेजी के लिए रुझान अनुकूल बना रहा। फीयर इंडेक्स इंडिया VIX, 13.8 के स्तर से 0.2 फीसदी बढ़कर 13.83 पर पहुंच गया।

91 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

Image1001072024

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 91 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला

6 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

Image1101072024

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 6 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।

43 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

Image1201072024

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 43 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।

45 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

Image1301072024

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 45 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।

हाई डिलिवरी ट्रेड

Image1401072024

यहां वे स्टॉक दिए गए हैं जिनमें डिलीवरी ट्रेड की बड़ी हिस्सेदारी देखने को मिली। डिलीवरी की बड़ी हिस्सेदारी स्टॉक में निवेश (ट्रेडिंग के विपरीत) की रुचि को दर्शाता है।

पुट कॉल रेशियो

Image801072024

सेंटिमेंट इंडीकेट निफ्टी पुट-कॉल रेशियो (PCR) 1 जुलाई को बढ़कर 1.21 पर रहा जो इसके पिछले काोरबारी दिन 1.17 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ बैन में नए शामिल स्टॉक: शून्य

एफएंडओ प्रतिबंध में बरकरार रखे गए स्टॉक: इंडिया सीमेंट्स, इंडस टावर्स

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: शून्य

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।