Credit Cards

Trade setup for Tuesday: ओपनिंग बेल से पहले निवेशकों के लिए अहम हैं ये आंकड़े

शेयर बाजार में 21 अक्टूबर को तेजी पर ब्रेक लग गया और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी सूचकांक 73 अंक गिरकर 24,781 पर बंद हुआ। यह इंडेक्स अभी भी 20 और 50 दिन के EMAs (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से नीचे कारोबार कर रहा है, जो एक तरह से नेगेटिव संकेत है। EMAs के इस लेवल से ऊपर जाने पर ही बाजार में बुल्स का ऐक्शन देखने को मिल सकता है। तब तक बाजार सीमित दायरे में कारोबार कर सकता है। हम आपको यहां बता रहे हैं कि अहम सूचकांकों को लेकर एक्सपर्ट्स की क्या राय है

अपडेटेड Oct 21, 2024 पर 11:11 PM
Story continues below Advertisement
शेयर बाजार में 21 अक्टूबर को तेजी पर ब्रेक लग गया।

शेयर बाजार में 21 अक्टूबर को तेजी पर ब्रेक लग गया और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी सूचकांक 73 अंक गिरकर 24,781 पर बंद हुआ। यह इंडेक्स अभी भी 20 और 50 दिन के EMAs (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से नीचे कारोबार कर रहा है, जो एक तरह से नेगेटिव संकेत है। EMAs के इस लेवल से ऊपर जाने पर ही बाजार में बुल्स का ऐक्शन देखने को मिल सकता है। तब तक बाजार सीमित दायरे में कारोबार कर सकता है। हम आपको यहां बता रहे हैं कि अहम सूचकांकों को लेकर एक्सपर्ट्स की क्या राय है:

1) निफ्टी 50 के लिए अहम लेवल

पिवट प्वाइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस: 24,927, 24,998, और 25,112

पिवट प्वाइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 24,699, 24,628 और 24,514


स्पेशल फॉर्मेशन: निफ्टी 50 ने डेली चार्ट्स पर बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना रखा है। मोमेंटम इंडिकेटर्स डेली और वीकली समयसीमा में नेगेटिव बने हुए हैं।

2) बैंक निफ्टी के लिए अहम लेवल

पिवट प्वाइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस: 52,408, 52,578 और 52,854

पिवट प्वाइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 51,856, 51,685 और 51,409

स्पेशल फॉर्मेशन: बैंक निफ्टी ने डेली टाइमफ्रेम पर भी बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना रखा है, लेकिन सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर टिका हुआ है।

3) निफ्टी कॉल ऑप्शंस डेटा

वीकली ऑप्शंस डेटा के मुताबिक, मैक्सिमम ओपन इंटरेस्ट 26,000 स्ट्राइक (58.62 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ) पर देखा गया। यह लेवल शॉर्ट टर्म में अहम रेजिस्टेंस लेवल के तौर पर काम कर सकता है। इसके बाद यह आंकड़ा 25,000 स्ट्राइक (47.75 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ) और 25,500 स्ट्राइक (44.9 कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ) रहा।

4) निफ्टी पुट ऑप्शंस डेटा

पुट साइड की बात की जाए, तो मैक्सिमम ओपन इंटरेस्ट में स्ट्राइक 24,500 (42.12 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ) है, जो निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट लेवल के तौर पर काम कर सकता है। इसके बाद 24,000 स्ट्राइक (41.38 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स) और 25,000 स्ट्राइक (39.32 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स) का आंकड़ा रहा।

5) बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शंस डेटा

वीकली ऑप्शंस डेटा के मुताबिक, मैक्सिमम ओपन इंटरेस्ट 35.55 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 52,500 पर देखा गया। यह शॉर्ट टर्म में इंडेक्स के लिए अहम रेजिस्टेंस लेवल के तौर पर काम कर सकता है। इसके बाद यह आंकड़ा 53,000 स्ट्राइक (25.26 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ) और 52,000 स्ट्राइक (23.01 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ) रहा।

6) बैंक निफ्टी पुट ऑप्शंस डेटा

पुट साइड की बात करें, तो मैक्सिमम ओपन इंटरेस्ट 51,000 स्ट्राइक (26.04 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ) पर देखा गया। इसके बाद यह आंकड़ा 51,500 स्ट्राइक ( 24.97 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ) और 52,000 स्ट्राइक (16.56 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ) रहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।