Nifty trend : 13 अगस्त को बेंचमार्क इंडेक्सों में करीब 0.9 फीसदी की गिरावट के साथ दलाल स्ट्रीट पर मंदड़ियों ने कब्ज़ा कर लिया। निफ्टी 50 इंडेक्स को कल 24,100 पर सपोर्ट मिला। कल ये इंडेक्स 208 अंक गिरकर 24,139 पर बंद हुआ। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार की संरचना कमज़ोर दिखाई देती है। जब तक निफ्टी 50 इंडेक्स 24,000 से ऊपर बना रहेगा तब तक ये इंडेक्स कंसोलीडेशन और रेंज बाउंड मोड में रह सकता है। ऊपर की तरफ इसके लिए 24,500 पर रजिस्टेंस दिख रहा है। इस रेंज के किसी भी तरफ (24,000-24,500) टूटने से इसकी आगे की दिशा साफ होगी।
