30 मई को बाजार में काफी वोलैटिलिटी देखने के मिली थी। लेकिन कारोबारी सत्र के बाद के हिस्से में आई तेजी के चलते बेंचमार्क इंडेक्स कल लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे थे। अब ट्रेडरों और निवेशकों को वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के GDP आंकड़ों और अमेरिका में डेट लिमिट पर होने वाली वोटिंग के नतीजों का इंतजार है। अमेरिकी कांग्रेस में ये वोटिंग 31 मई को होगी। पिछले कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स 120 अंक बढ़कर 62969 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 35 अंक उछलकर 18634 पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर अपर और लोअर शैडो के साथ एक छोटे आकार का बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था।
बैंक निफ्टी ने पिछले दिनों के निम्न स्तरों को बनाए रखते हुए डेली स्केल पर अच्छा बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। सूचकांक 120 अंक से ज्यादा बढ़कर 44436 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में लगभग 0.2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।
ब्रॉडर मार्केट की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयरों में इंडिया सीमेंट्स शामिल है। कल के कारोबार में ये स्टॉक 3 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 200 रुपये पर पहुंच गया। डेली चार्ट पर इस स्टॉक ने बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया।
इसी तरह बिड़ला कॉर्पोरेशन के शेयर कल 7 फीसदी की तेजी के साथ 1092 रुपये पर पहुंच गए। ये पिछले साल 20 सितंबर के बाद का इसका हाइएस्ट क्लोजिंग लेवले है। स्टॉक ने दैनिक चार्ट पर काफी ज्यादा वॉल्यूम के साथ मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। स्टॉक लगातार तीसरे सत्र में हायर हाई, हायर लो बनाता दिखा।
ओरिएंट इलेक्ट्रिक भी कल 3 फीसदी बढ़कर 241.35 रुपये पर बंद हुआ था। ये इस साल 5 अप्रैल के बाद का इसका हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल है। स्टॉक ने मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली स्केल पर एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना था। 215-216 रुपये के आसपास सपोर्ट लेने के बाद शेयर में पिछले कुछ दिनों में अच्छी रिकवरी देखने को मिली है।
आइए देखते हैं अब इन स्टॉक्स पर क्या है Stoxbox के रोहन शाह की ट्रेडिंग रणनीति
इंडिया सीमेंट (India Cements): ये स्टॉक अपने 52-वीक हाई 298 रुपये से लगभग 44 फीसदी गिर गया है। अब इस ट्रेंड के निचले छोर पर स्टॉक ने इनवर्स हेड एंड शोल्डर प्राइस पैटर्न बनाया है जो एक ट्रेंड रिवर्सल पैटर्न है। यह स्टॉक वर्तमान में इस पैटर्न की नेकलाइन के आसपास दिख रहा है जो 200 DEMA (डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) के साथ मेल खाता है। अगर आगे ये स्टॉक 202 रुपये का स्तर पार कर लेता है तो इस पैटर्न की पुष्टि होगी और यह 214 रुपये के बाद 225 रुपये का रास्ता पकड़ता दिखेगा। दूसरी तरफ स्टॉक के लिए 190-188 रुपये के जोन में सपोर्ट दिख रहा है।
बिड़ला कॉर्पोरेशन (Birla Corporation): ये स्टॉक पिछले कई महीनों से कड़े प्रतिरोध का सामना कर रहा है और मंगलवार के सत्र में स्टॉक ने कीमत और वॉल्यूम दोनों में बढ़त के साथ फॉलिंग रजिस्टेंस ट्रेंडलाइन से एक निर्णायक ब्रेकआउट दिया है। ये शॉर्ट टर्म में स्टॉक में तेजी बने रहने का संकेत है। आगे स्टॉक में अच्छी तेजी की उम्मीद दिख रही है। इस तेजी में ये स्टॉक 1150-1215 रुपये की ओर जा सकता है। वहीं, नीचे की ओर इसके लिए 1065-1040 रुपये के स्तर पर सपोर्ट है।
ओरिएंट इलेक्ट्रिक (Orient Electric): इस स्टॉक में भी तेजी के संकेत कायम हैं। मीडियम से लॉनग टर्म में ये स्टॉक 285-290 रुपए की तरफ जा सकता है। वहीं, शॉर्ट टर्म में स्टॉक के लिए 250-255 रुपए पर रजिस्टेंस दिख रहा है। वहीं, 227-224 रुपए के आसपास स्टॉक के लिए सपोर्ट है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।