Get App

ट्रेड स्पॉटलाइट: इंडिया सीमेंट्स, बिड़ला कॉर्पोरेशन, ओरिएंट इलेक्ट्रिक में अब क्या करें?

बैंक निफ्टी ने पिछले दिनों के निम्न स्तरों को बनाए रखते हुए डेली स्केल पर अच्छा बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। सूचकांक 120 अंक से ज्यादा बढ़कर 44436 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में लगभग 0.2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। ब्रॉडर मार्केट की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयरों में इंडिया सीमेंट्स शामिल है। कल के कारोबार में ये स्टॉक 3 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 200 रुपये पर पहुंच गया। डेली चार्ट पर इस स्टॉक ने बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया था

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 31, 2023 पर 11:54 AM
ट्रेड स्पॉटलाइट: इंडिया सीमेंट्स, बिड़ला कॉर्पोरेशन, ओरिएंट इलेक्ट्रिक में अब क्या करें?
ओरिएंट इलेक्ट्रिक भी कल 3 फीसदी बढ़कर 241.35 रुपये पर बंद हुआ था। ये इस साल 5 अप्रैल के बाद का इसका हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल है। स्टॉक ने मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली स्केल पर एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना था

30 मई को बाजार में काफी वोलैटिलिटी देखने के मिली थी। लेकिन कारोबारी सत्र के बाद के हिस्से में आई तेजी के चलते बेंचमार्क इंडेक्स कल लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे थे। अब ट्रेडरों और निवेशकों को वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के GDP आंकड़ों और अमेरिका में डेट लिमिट पर होने वाली वोटिंग के नतीजों का इंतजार है। अमेरिकी कांग्रेस में ये वोटिंग 31 मई को होगी। पिछले कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स 120 अंक बढ़कर 62969 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 35 अंक उछलकर 18634 पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर अपर और लोअर शैडो के साथ एक छोटे आकार का बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था।

बैंक निफ्टी ने पिछले दिनों के निम्न स्तरों को बनाए रखते हुए डेली स्केल पर अच्छा बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। सूचकांक 120 अंक से ज्यादा बढ़कर 44436 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में लगभग 0.2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

ब्रॉडर मार्केट की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयरों में इंडिया सीमेंट्स शामिल है। कल के कारोबार में ये स्टॉक 3 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 200 रुपये पर पहुंच गया। डेली चार्ट पर इस स्टॉक ने बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया।

इसी तरह बिड़ला कॉर्पोरेशन के शेयर कल 7 फीसदी की तेजी के साथ 1092 रुपये पर पहुंच गए। ये पिछले साल 20 सितंबर के बाद का इसका हाइएस्ट क्लोजिंग लेवले है। स्टॉक ने दैनिक चार्ट पर काफी ज्यादा वॉल्यूम के साथ मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। स्टॉक लगातार तीसरे सत्र में हायर हाई, हायर लो बनाता दिखा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें