ट्रेड स्पॉटलाइट : आईआरएफसी, एपीएल अपोलो ट्यूब्स और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में अब क्या हो ट्रेडिंग रणनीति

Trade Spotlight : कल आईआरएफसी, एपीएल अपोलो ट्यूब्स और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। आईआरएफसी ने कई दिनों के कंसोलीडेशन के बाद तेजी पकड़ी थी। एनएसई पर ये स्टॉक 3.7 फीसदी बढ़कर 79 रुपये पर बंद हुआ था। एपीएल अपोलो ट्यूब्स भी 3 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 1775 रुपये पर पहुंच गया था। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी भी 2 फीसदी बढ़कर 1348 रुपये पर बंद हुआ था

अपडेटेड Oct 18, 2023 पर 10:50 AM
Story continues below Advertisement
Trade Spotlight : इस साल के शुरुआत से ही एपीएल अपोलो ट्यूब्स एक मजबूत अपट्रेंड में है। इस अवधि में स्टॉक 1050 रुपये से बढ़कर 1800 रुपये पर आ गया है। हालांकि ये स्टॉक पिछले कुछ हफ्तों से कंसोलीडेशन मोड में है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Trade Spotlight : हालिया कंसोलीडेशन के बाद निफ्टी 19800-19850 के रेंज में पिछले हफ्ते के हाई की तरफ लौटता दिखा। यह हायर हाई, हायर लोज बनाते हुए 19701 के स्तर पर स्थित 20-डे EMA के ऊपर टिका हुआ है। बाजार जानकारों का कहना है कि अब अगर निफ्टी 19850 के ऊपर की मजबूत क्लोजिंग देता है तो फिर इसमें आने वाले कारोबारी सत्रों में 19900-20000 का स्तर देखने के मिल सकता है। लेकिन इसके लिए 19700 का सपोर्ट भी कायम रहना चाहिए।

    पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो 17 अक्टूबर को निफ्टी 80 अंक चढ़कर 19812 पर पहुंच गया और दैनिक चार्ट पर इसने एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया क्योंकि क्लोजिंग, ओपनिंग लेवल से कम थी। वहीं, बीएसई सेंसेक्स 261 अंक उछलकर 66428 पर पहुंच गया था। दिग्गजों के साथ ही छोटे-मझोले शेयरों में भी तेजी आई थी। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.35 फीसदी और 0.88 फीसदी की तेजी आई थी।

    कल आईआरएफसी, एपीएल अपोलो ट्यूब्स और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। आईआरएफसी ने कई दिनों के कंसोलीडेशन के बाद तेजी पकड़ी थी। एनएसई पर ये स्टॉक 3.7 फीसदी बढ़कर 79 रुपये पर बंद हुआ था। एपीएल अपोलो ट्यूब्स भी 3 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 1775 रुपये पर पहुंच गया था। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी भी 2 फीसदी बढ़कर 1348 रुपये पर बंद हुआ था।

    आइए देखते हैं अब इन स्टॉक्स पर क्या है आशिका स्टॉक ब्रोकिंग के विराज व्यास की ट्रेडिंग रणनीति


    एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस (SBI Life Insurance) : COVID-19 के दौर में बाजार में गिरावट के बाद से स्टॉक तेजी के दौर में है। हालाकि, हाल के दिनों में स्टॉक में 1350-1100 रुपये की बड़े दायरे में प्राइस और टाइम दोनों करेक्शन देखने को मिला है। वर्तमान में स्टॉक 1345 रुपये के स्तर को पार करने का प्रयास कर रहा है, जो कि COVID-19 में आई गिरावट से 161.8 फीसदी तेजी को दर्शाता है। पिछले कुछ हफ्तों में स्टॉक ने इस स्तर को पार करने के लिए कई प्रयास किए हैं लेकिन ऐसा करने में असमर्थ रहा है। इस स्तर से ऊपर की वीकली क्लोजिंग स्टॉक में नई तेजी ला सकता है।

    एपीएल अपोलो ट्यूब्स (APL Apollo Tubes): इस साल के शुरुआत से ही एपीएल अपोलो ट्यूब्स एक मजबूत अपट्रेंड में है। इस अवधि में स्टॉक 1050 रुपये से बढ़कर 1800 रुपये पर आ गया है। हालांकि ये स्टॉक पिछले कुछ हफ्तों से कंसोलीडेशन मोड में है। 1550 रुपये के निचले स्तर से आई तेज रिकवरी स्टॉक में निवेशकों की रुचि कायम रहने संकेत देती है। ये लंबे नजरि से निवेश के लिए अच्छा दिख रहा है। हालांकि, निकट की अवधि में सावधानी बरतना जरूरी है। अगर स्टॉक 1500 रुपये के नीचे जाता है तो इसमें और कमजोरी आ सकती है।

    Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

    आईआरएफसी (Indian Railway Finance Corporation (IRFC) : स्टॉक ने 2021 में एक्सचेंजों पर तुलनात्मक रूप से शांत शुरुआत की और काफी समय तक कंसोलीडेशन के दौर में रहा।। हालांकि, 2023 में, स्टॉक ने एक मजबूत रैली शुरू की। इस दौरान ये 30 रुपये से बढ़कर 90 रुपये पर आ गया। वर्तमान में, स्टॉक टाइम करेक्शन के दौर से गुजर रहा है। स्टॉक 21-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) के ऊपर आधार बना रहा है। ध्याम रखने की बात है कि ये स्टॉक इस समय ओवरबॉट दिख रहा है। ऐसे में इसमें नया निवेश करने से बचने की सलाह होगी। जिनके पास पहले से ये स्टॉक है वे 72 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ बने रहें।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।