Get App

ट्रेड स्पॉटलाइट : पावर ग्रिड, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और जेके पेपर में अब क्या हो ट्रेडिंग रणनीति?

Trade Spotlight : पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने कल डेली स्केल पर मजबूत तेजी कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया है। एनएसई पर स्टॉक 4.4 फीसदी उछलकर 222 रुपये पर पहुंच गया और मजबूत वॉल्यूम के साथ सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार किया। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक भी 2.65 फीसदी चढ़कर 89.25 रुपये पर पहुंच गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 06, 2023 पर 11:00 AM
ट्रेड स्पॉटलाइट : पावर ग्रिड, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और जेके पेपर में अब क्या हो ट्रेडिंग रणनीति?
Trade Spotlight : आईडीएफसी फर्स्ट बैंक 2.65 फीसदी चढ़कर 89.25 रुपये पर पहुंच गया है। स्टॉक ने डेली चार्ट पर अपर शैडो के साथ बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है।

Trade Spotlight : 5 दिसंबर को बेंचमार्क इंडेक्स नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। निफ्टी 168 अंक बढ़कर 20,855 पर बंद हुआ और बीएसई सेंसेक्स 431 अंक बढ़कर 69,296 पर क्लोज हुआ था। हालांकि निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्सों ने बेंचमार्क से कमजोर प्रदर्शन किया। फिर भी इनमें 0.5 फीसदी और 0.1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। कल ब्रॉडर मार्केट की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयरों में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और जेके पेपर शामिल हैं।

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने कल डेली स्केल पर मजबूत तेजी कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया है। एनएसई पर स्टॉक 4.4 फीसदी उछलकर 222 रुपये पर पहुंच गया और मजबूत वॉल्यूम के साथ सभी प्रमुख मूविंग एवरेज (20, 50, 100 और 200-दिवसीय ईएमए - एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से ऊपर कारोबार किया।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक भी 2.65 फीसदी चढ़कर 89.25 रुपये पर पहुंच गया है। स्टॉक ने डेली चार्ट पर अपर शैडो के साथ बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। मंगलवार को स्टॉक में आई तेजी को भारी वॉल्यूम का भी सोपर्ट था। यह स्टॉक भी सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है।

जेके पेपर में भी, कई रजिस्टेंस टचप्वाइंट से सटे हॉरीजेंटल रजिस्टेंस ट्रेंडलाइन से ब्रेकआउट देखने को मिला। स्टॉक सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार करता दिखा और लगभग 7 फीसदी बढ़कर 394 रुपये पर बंद हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें