7 जुलाई को बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। यूएस फेड की जुलाई मीटिंग में दरों में बढ़त की आशंका के बीच एशियाई बाजारों में आई कमजोरी का असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिला था। 7 जुलाई को ऑटो को छोड़कर सभी अहम सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी देखने को मिली थी। बीएसई सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा गिरकर 65,280 पर और निफ्टी 50 इंडेक्स 166 अंक गिरकर 19332 पर बंद हुआ था। ब्रॉडर मार्केट में भी कमजोरी देखने को मिली थी। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में क्रमशः 0.8 फीसदी और 0.4 फीसदी की गिरावट आई।
बैंक निफ्टी भी 45000 से नीचे फिसल गया था। ये 400 अंक से ज्यादा गिरकर 44925 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी आईटी ने तीसरी बार 30000 अंक को पार करने के लिए काफी संघर्ष किया, लेकिन असफल रहा था। कारोबार के अंत में ये 240 अंक से ज्यादा गिरकर 29560 पर बंद हुआ था।
पिछले कारोबारी दिन जिन स्टॉक्स ने ब्रॉडर के साथ ही बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया था उनमें सनटेक रियल्टी, जमना ऑटो इंडस्ट्रीज और ओलेट्रा ग्रीनटेक शामिल हैं। सनटेक रियल्टी निफ्टी 50 इंडेक्स का दूसरा सबसे बड़ा गेनर था। ये स्टॉक 12 फीसदी बढ़कर 335 रुपये पर बंद हुआ था। स्टॉक ने दैनिक चार्ट पर भारी वॉल्यूम के साथ मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था।
जमना ऑटो इंडस्ट्रीज में भी अपट्रेंड जारी रहा था। स्टॉक 3 फीसदी बढ़कर 112 रुपये पर बंद हुआ और औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ डेली स्केल पर एक मजबूत तेजी कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था।
ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक निफ्टी 500 इंडेक्स को टॉप गनरों में रहा था। ये स्टॉक 18 फीसदी चढ़कर 1,232 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ था और मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर मजबूत बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था। स्टॉक ने लगातार दूसरे सत्र में हायर हाई, हायर लो का गठन किया था।
आइए देखते हैं अब इन शेयरों पर क्या है एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालविया की ट्रेडिंग रणनीति
सनटेक रियल्टी (Sunteck Realty):पिछले हफ्ते की 19 फीसदी की तेज बढ़त के साथ स्टॉक ने शॉर्ट टर्म चार्ट पर एक बड़ा ट्रेंड रिवर्सल दिया है। कीमत में इस उछाल चलते ये स्टॉक वीकली क्लोजिंग के आधार पर 12 मई, 2023 के 320 रुपये के उच्च स्तर को पार करने में कामयाबा रहा। यह ब्रेकआउट स्टॉक में बुल्स की जोरदार वापसी की पुष्टि करता है। ऐसे में निवेशकों को सलाह है कि जिनके पास ये शेयर हैं वे इसमें बने रहें। वर्तमान स्तरों पर नई खरीद भी की जा सकती है। स्टॉक में ऊपर की तरफ 370-385 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है। नीचे की तरफ 320-300 रुपए पर सपोर्ट नजर आ रहा है।
जमना ऑटो (Jamna Auto Industries):इस स्टॉक में भी तेजी का ट्रेंड कायम है। निवेशकों को सलाह है कि जिनके पास ये शेयर हैं वे इसमें बने रहें। वर्तमान स्तरों पर नई खरीद भी की जा सकती है। स्टॉक में ऊपर की तरफ 120-125 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है। नीचे की तरफ 108-104 रुपए पर सपोर्ट नजर आ रहा है।
ओलेट्रा ग्रीनटेक (Olectra Greentech):ओलेट्रा ग्रीनटेक एक मजबूत अपट्रेंड में दिख रहा है। ये सभी टाइम फ्रेम पर हायर टॉप और बॉटम सीरीज बना रहा है। यह पैटर्न स्टॉक में निरंतर तेजी बने रहने का संकेत देता है। निवेशकों को सलाह है कि जिनके पास ये शेयर हैं वे इसमें बने रहें। वर्तमान स्तरों पर नई खरीद भी की जा सकती है। स्टॉक में ऊपर की तरफ 1330-1450 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है। नीचे की तरफ 1040-1010 रुपए पर सपोर्ट नजर आ रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।