8 दिसंबर को बाजार पिछले दिन की गिरावट की थोड़ी भरपाई करते हुए लगभग 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। कल बैंकिंग शेयरों से बाजार को जबरदस्त सपोर्ट मिला था। वीकली एक्सपायरी के दिन निफ्टी को 18500 के आसपास मजबूत सपोर्ट मिला था। निफ्टी 18600 से थोड़ा ऊपर बंद होने में कामयाब हुआ था। कल निफ्टी करीब 50 अंकों की बढ़त के साथ 18609 के स्तर पर बंद हुआ था। इसने डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाया था। सेंसेक्स में भी कल 150 अंकों से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली थी। यह 62571 के स्तर पर बंद हुआ था।
कल के करोबार में एक्सिस बैंक में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। यह 2.7 फीसदी की बढ़त के साथ 939.35 का अपना रिकॉर्ड क्लोजिंग दर्ज करता दिख रहा था। इसी तरह Godfrey Phillips India का शेयर भी करीब 7 फीसदी की बढ़त के साथ 1912 रुपये की रिकॉर्ड क्लोजिंग लगाता दिखा था। वहीं भारत फोर्ज 4 फीसदी की तेजी लेते हुए 871.35 के स्तर पर बंद हुआ था। इन तीनों स्टॉक्स ने कल डेली चार्ट पर भारी वॉल्यूम के साथ लॉन्ग बुलिश कैंडल बनाया था।
आइये जानते हैं अब इन शेयरों पर क्या है कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की सलाह
पोजीशनल ट्रेडरों के लिए इस स्टॉक का 20 Day SMA यानी 850 रुपये का स्तर काफी अहम है। अगर यह स्टॉक इस लेवल के ऊपर बना रहता है तो इसमें एक बार फिर से 890-895 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं अगर यह 850 के नीचे जाता है तो गिरावट बढ़ सकती है।
इस स्टॉक ने अब गिरावट पर खरीद और उछाल पर बिकवाली सबसे बढ़िया शार्ट टर्म ट्रेडिंग रणनीति होगी। ट्रेडर्स के लिए 820 और 900 रुपए का स्तर मजबूत सपोर्ट जोन है। जबकि ऊपर की तरफ इसे 980 और 1000 रुपये पर तत्कालिक बाधा का सामना करना पड़ सकता है। अगर यह शेयर 900 रुपये के नीचे फिसलता है तो ट्रेडरों को अपने लॉन्ग ट्रेडिंग पोजीशन काट लेने चाहिए।
इस स्टॉक में वर्तमान लेवल से और तेजी के संकेत नजर आ रहे हैं। ब्रेक आउट ट्रेडरों के लिए 1830 का स्तर काफी अहम होगा। अगर यह स्टॉक इस लेवल को पार कर लेता है तो यह तेजी 2000 रुपए तक जा सकती है। इसके बाद भी यह तेजी कायम रह सकती है और स्टॉक 2055 रुपये का स्तर भी छू सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।