Get App

Trade Spotlight: एमएंडएम,गॉडफ्रे फिलिप्स और सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस में अब क्या करें?

Godfrey Phillips कल 6.5 फीसदी की बढ़त के साथ 2128 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, CG Power 7 फीसदी की तेजी लेकर 289.5 के स्तर पर बंद हुआ था। Mahindra and Mahindra कल निफ्टी फिफ्टी का टॉप गेनर रहा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 10, 2023 पर 11:10 AM
Trade Spotlight: एमएंडएम,गॉडफ्रे फिलिप्स और सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस में अब क्या करें?
Mahindra and Mahindra कल निफ्टी फिफ्टी का टॉप गेनर रहा था। कल ये शेयर 3.6 फीसदी चढंकर 1310 के स्तर पर बंद हुआ था

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन कल बाजार में अच्छा बाउंस बैक देखने को मिला था। अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच अब तक काफी पिट चुके क्वालिटी शेयरों में आई खरीदारी के दम पर कल बेंचमार्क इंडेक्स में 1.4 फीसदी की तेजी देखने को मिली। वास्तव में कल के कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी ने पिछले कारोबारी दिन की अधिकांश गिरावट की भरपाई कर ली। Sensex कल करीब 850 अंकों की बढ़त के साथ 60747 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 240 अंकों से ज्यादा की तेजी लेकर 18101 के स्तर पर बंद हुआ था।

निफ्टी ने कल हायर हाई, हायर लो फॉर्मेशन के साथ डेली चार्ट पर एक बड़ा बुलिश कैंडल बनाया था। कल के कारोबार में मिड और स्मॉल कैप में भी खऱीदारी देखने को मिली थी। लेकिन दिग्गजों की तुलना में इनका प्रदर्शन कमजोर रहा था। कल निफ्टी मिड कैप इंडेक्स करीब 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी स्मॉल कैप इंडेक्स करीब 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

कल के कारोबार में मार्केट ब्रेड्थ पॉजिटिव था। NSE पर हर 2 गिरने वाले शेयरों पर 3 बढ़ने वाले शेयर देखने को मिले थे। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया विक्स (India VIX)2.5 फीसदी घटकर 14.65 केलेवल पर आ गया था ये बुल्स के लिए अच्छा संकेत है। कल के कारोबार में हमें एमएंडएम,गॉडफ्रे फिलिप्स और सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस में जोरदार एक्शन देखने को मिला था।

Godfrey Phillips कल 6.5 फीसदी की बढ़त के साथ 2128 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, CG Power 7 फीसदी की तेजी लेकर 289.5 के स्तर पर बंद हुआ था। Mahindra and Mahindra कल निफ्टी फिफ्टी का टॉप गेनर रहा था। कल ये शेयर 3.6 फीसदी चढंकर 1310 के स्तर पर बंद हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें