बाजार में कल दो दिनों की गिरावट के बाद फिर से खरीदारी वापस आती दिखी। 19 दिसंबर को बाजार 0.80 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। ग्लोबल बाजारों से मिले संकेतों के बाद आई रिकवरी के चलते कल बाजार पिछले दो दिनों की सारी गिरावट की रिकवरी करता दिखा। कल के कारोबार में सेंसेक्स 460 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 61806 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 150 अंकों की बढ़त के साथ 18420 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाया। बाजार को ऑटो, एफएमसीजी, मेटल, चुनिंदा बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज शेयरों से सबसे ज्यादा सपोर्ट मिला था।
