निफ्टी -बैंक निफ्टी पर कैसी होनी चाहिए आपकी निवेश रणनीति? इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार शांत बैठने वाले ट्रेडर्स का पैसा बना रहा है। लॉन्ग ट्रेडर्स को बस अपना SL ट्रेल करने की जरूरत है। अब स्टॉप लॉस बढ़ाकर 19,450 पर लाएं। अगर निफ्टी 19,800 के पार हो, SL 19500 पर कर लें। 19,800-20,000 के बीच थोड़ा रेजिस्टेंस मिल सकता है। 19,800 पर थोड़ी मुनाफावसूली की जा सकती है। निफ्टी में नई एंट्री का जोन 19,600-19,650 पर है। इस बाजार में शॉर्ट करने का दूर-दूर तक ख्याल नहीं है।
बैंक निफ्टी पर कल 2 बजे BUY ट्रेड ट्रिगर हुआ। निफ्टी से मुकाबले के लिए बैंक निफ्टी को 1.2% चढ़ना जरूरी है। आज फिन निफ्टी की एक्सपायरी, बैंक निफ्टी पर फिर फोकस है। निफ्टी PSU बैंक में कल बड़ा ब्रेकआउट, SBI 600 के पार निकला है। ट्रेडर्स को अब बैंक निफ्टी पर करने की जरूरत है। बैंक निफ्टी के 48,000-50,000 के आक्रामक टार्गेट खुले। फिलहाल ट्रेडर्स को 46,000 के पहले सोचने की जरूरत नहीं है। बैंक निफ्टी सभी लॉन्ग सौदों के लिए SL 45,200 पर लगाए। आक्रामक ट्रेडर्स कॉल की जरिये तेजी खेल सकते हैं।
अनुज सिंघल का कहना है कि HDFC बैंक के दम पर बैंक निफ्टी कल रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ। इस हफ्ते बैंक निफ्टी 46,000 का स्तर दिखा देगा। HDFC बैंक का ADR प्रीमियम फिर 15% पर लौटा है। बैंक निफ्टी में 48,000-50,000 का लक्ष्य अब भी खुला हुआ है। बाजार में रोज सेक्टर बदल रहे हैं। निफ्टी कल के 19,800 के लक्ष्य जल्द हासिल करेगा। निफ्टी में लॉन्ग रहें, SL को आगे बढ़ाते रहें। भारतीय बाजारों में इस वक्त सबसे बड़ा बुल रन चल रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।