Trading guide: हालिया तेजी के बाद हो रही मुनाफावसूली, जानिए निफ्टी और बैंक निफ्टी में अब क्या हो कमाई की रणनीति
Trading guide: Trade Delta की फाउंडर प्रीति के छाबड़ा का कहना है कि Nifty ने कल 'हायर हाई–हायर लो'का स्ट्रक्चर बनाए रखा,जो लगातार बुलिश मोमेंटम का संकेत देता है। सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24644-24676 पर और अगला बड़ा रेजिस्टेंस 24709-24761/24816 पर होगा
Trading guide: कुल मिलाकर रुझान सकारात्मक बना हुआ है। गिरावट पर खरीदारी की रणनीति की सलाह होगी जिसमें सख्त Stop-loss का पालन किया जाना चाहिए
Trading guide : कमजोर ग्लोबल संकेतों और अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता पर बनी अनिश्चितता का असर भारतीय बाजारों पर बना हुआ है। दिग्गज IT शेयरों में बिकवाली और हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली से बाजार में और गिरावट आई है। सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा गिरा है और निफ्टी फिसलकर 24350 के आसपास पहुंच गया है। IT के बाद प्राइवेट बैंक और NBFCs में सबसे ज्यादा बिकवाली दिख रही है। दोनों इंडेक्स करीब 1 फीसदी कमजोर दिख रहे हैं। साथ ही कैपिटल मार्केट शेयरों में भी मुनाफावसूली आई है। लेकिन चुनिंदा मेटल,डिफेंस और एनर्जी शेयरों में खरीदारी हो रही है।
निफ्टी में अब क्या हो रणनीति?
बाजार की आगे की चाल और कमाई की रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24644-24676 (100DEMA) पर और अगला बड़ा रेजिस्टेंस 24709-24761/24816 (200DEMA) पर होगा। इसके लिए पहला बेस 24391-24441 और अगला बड़ा बेस 24251-24340 होगा।
कल अच्छा मूव देखने को मिला। 24519 पार करने के बाद रजिस्टेंस-2 (24589) के ऊपर तेज स्विंग मिला। अच्छे मार्केट ब्रेथ के साथ अहम वीकली एवरेज 20WEMA को पार किया। FII ने कैश में बेचा,DII ने खरीदा,इंडेक्स में शॉर्ट कवरिंग के साथ लॉन्ग बने। नेट शॉर्ट 1.74 लाख पर हैं। अब दो अहम बाधाओं को पार करने के बाद 24676 (100DEMA) और 200DEMA अहम हो गए हैं। 25000 पर भारी कॉल राइटिंग दिखा और 24500-24400 जोन में पुट राइटिंग हुई।
जियोपॉलिटिकल मोर्चे पर US-ईरान सीजफायर अगली वार्ता तक बढ़ा,जो काफी अच्छा है। बेस-1 के ऊपर गिरावट में खरीदें, पहली अहम बाधा रजिस्टेंस-1 पर है। ऊपर 24709 पर स्थित 200DEMA अगला रेजिस्टेंस होगा।
Trade Delta की फाउंडर प्रीति के छाबड़ा का कहना है कि Nifty ने कल 'हायर हाई–हायर लो'का स्ट्रक्चर बनाए रखा,जो लगातार बुलिश मोमेंटम का संकेत देता है। ऑवरली चार्ट पर, इंडेक्स 20-period SMA (24,423) और 40-period EMA (24,262) के ऊपर ट्रेड कर रहा है जो तत्काल सपोर्ट लेवल के तौर पर काम कर रहे हैं। डेली टाइमफ्रेम पर, Nifty 24,752 के पास 61.8% Fibonacci retracement level की ओर बढ़ रहा है,जिससे यह ज़ोन एक अहम रेजिस्टेंस एरिया बन गया है। RSI 59.6 पर है और अपनी सिग्नल लाइन से ऊपर बना हुआ है जो ओवरबॉट ज़ोन में जाए बिना मौजूदा बुलिश रुझान को सपोर्ट कर रहा है।
डेरिवेटिव्स के नज़रिए से ऑप्शंस डेटा में तेज़ी का रुझान दिख रहा है।'इन-द-मनी'कॉल्स में अनवाइंडिंग (सौदे खत्म होने) से पता चलता है कि ऊपरी स्तर पर रुकावटें कम हो गई हैं। US डॉलर इंडेक्स और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जैसे वैश्विक संकेत के साथ ही भू-राजनीतिक घटनाक्रम बाज़ार के मूड को लगातार प्रभावित कर रहे हैं। कुल मिलाकर रुझान सकारात्मक बना हुआ है। गिरावट पर खरीदारी की रणनीति की सलाह होगी जिसमें सख्त Stop-loss का पालन किया जाना चाहिए।
बैंक निफ्टी पर रणनीति
वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 57661-57781 पर और अगला बड़ा रजिस्टेंस 57981-58089 पर है। इसके लिए पहला बेस 56819-57040 पर और बड़ा बेस 56531-56677 पर है। कल खासकर प्राइवेट बैंकों ने बाजार और बैंक निफ्टी को लीड किया। सभी मूविंग एवरेज से ऊपर अब 57000 जोन में भारी पुट्स प्लेसमेंट है। 58000 पर कॉल राइटर्स शॉर्ट पोजिशन खत्म कर रहे हैं,तेजी मुमकिन है। लॉन्ग रहें,बेस-1 के ऊपर हर गिरावट में खरीदें,अपर थ्रेसहोल्ड 57661 इसके ऊपर 58089 है। जब तक 56819-56677 बचा है तब तक तेजी की ओर बने रहने की सलाह होगी।
प्रीति के छाबड़ा का कहना है कि Bank Nifty ने डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाई है जो'हायर हाई–हायर लो'स्ट्रक्चर को बनाए रखती है। यह बढ़ते मोमेंटम का संकेत है। इंडेक्स लगातार एक ऊपर की ओर जाते चैनल के अंदर ट्रेड कर रहा है,जो एक लगातार बने अपट्रेंड का संकेत देता है। Hourly चार्ट पर, इंडेक्स 20-period SMA (56,842) और 40-period EMA (56,396) के ऊपर ट्रेड कर रहा है। ये दोनों ही तत्काल सपोर्ट लेवल के तौर पर काम कर रहे हैं।
डेली टाइमफ्रेम पर Bank Nifty कल 61.8% Fibonacci retracement level (57,253 के आस-पास) से ऊपर बंद हुआ है (जो 61,764–49,954 की गिरावट का हिस्सा है) जिससे इसमें तेज़ी का रुझान और मज़बूत हुआ है। RSI 59.2 पर है और अपनी सिग्नल लाइन से ऊपर चल रहा है, जो बेहतर मोमेंटम और आगे और ऊपर जाने की गुंजाइश का संकेत देता है। डेरिवेटिव्स के नज़रिए से इन-द-मनी मंथली Call options में अनवाइंडिंग एक पॉज़िटिव माहौल का संकेत देती है।
इसका टेक्निकल स्ट्रक्चर लगातार तेज़ी के रुझान के संकेत दे रहा है। गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अभी भी फायदेमंद रहेगी, बशर्ते सख़्त जोखिम प्रबंधन और स्टॉप-लॉस का पालन किया जाए।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।