Get App

Trading Ideas : कुछ ही दिनों में जोरदार कमाई के लिए इन शेयरों पर लगाएं दांव, चमक सकती है किस्मत

Trading Ideas : बाजार में तेज उछाल के बाद कुछ मुनाफावसूली या थोड़े ठहराव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन जब तक इंडेक्स अपने शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर बने रहते हैं,तब तक निकट अवधि का रुझान पॉजिटिव बना रह सकता है। यहां कुछ शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग आइडियाज दिए गए हैं,जिन पर दांव लगाया जा सकता है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 30, 2026 पर 10:53 AM
Trading Ideas : कुछ ही दिनों में जोरदार कमाई के लिए इन शेयरों पर लगाएं दांव, चमक सकती है किस्मत
Trading Picks :LTTS ने 'ट्रिपल-बॉटम कंसोलिडेशन' पैटर्न के ऊपर एक मजबूत ब्रेकआउट दिया है। यह स्टॉक अपने शॉर्ट, मीडियम और लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज से काफी ऊपर ट्रेड कर रहा है

Trading Ideas : कुछ दिनों के कंसोलिडेशन के बाद,29 अक्टूबर को इक्विटी इंडेक्सों में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई। इस तेजी में मार्केट ब्रेथ भी अच्छा रहा। कल NSE पर लगभग 2,000 शेयरों में बढ़त रही, जबकि 1,272 शेयरों में गिरावट आई। हालांकि,तेज उछाल के बाद कुछ प्रॉफिट-बुकिंग या थोड़ी सुस्ती आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता,लेकिन जब तक इंडेक्स अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर बने रहते हैं,तब तक नियर-टर्म का रुझान पॉजिटिव रह सकता है। यहां कुछ शॉर्ट-टर्म ट्रेडिंग आइडियाज दिए गए हैं, जिन पर ट्रेडर विचार कर सकते हैं।

सैमको सिक्योरिटीज में टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट ओम मेहरा की पसंद

लोढ़ा डेवलपर्स (Lodha Developers)

लोढ़ा डेवलपर्स ने डेली चार्ट पर राइजिंग ट्रेंडलाइन सपोर्ट से जोरदार वापसी की है। 1,005 रुपये पर ओपनिंग और लो प्राइस का एक समान होना,मजबूत खरीदारी आने और आगे और तेजी आने की संभावना को दिखाता है। इस स्टॉक में 1,045.8 रुपये के मौजूदा भाव पर लॉन्ग पोजीशन ली जा सकती है। स्टॉक के 1,120 रुपये तक जाने की उम्मीद है। स्टॉप-लॉस 1,010 रुपये पर रखा जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें