Trading Ideas : शॉर्ट टर्म में बनाना चाहतें हैं मोटा पैसा, तो इन शेयरों पर जरूर लगाएं दांव

Trading Ideas : तेल की ऊंची कीमतों,हाई वोलैटिलिटी और कमजोर बाजार ढांचे के बीच,बाजार के सतर्क रहने की उम्मीद है। यहां कुछ शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग आइडिया दिए गए हैं,जिन पर दांव लगाया जा सकता है

अपडेटेड Oct 27, 2026 पर 9:50 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trading Ideas :बजाज फिनसर्व अपने 20-डे औसत से तीन स्टैंडर्ड डेविएशन (3 सिग्मा) दूर चला गया है और इसमें भारी बिकवाली देखने को मिली है। मासिक डेरिवेटिव्स एक्सपायरी से पहले इस बिकवाली के कारण स्टॉक 'ओवरसोल्ड' स्थिति में आ गया है

Trading Ideas : 26 अक्टूबर को बेंचमार्क सूचकांकों में सुधार देखने को मिला, जिसमें निफ्टी 50 ने सकारात्मक मार्केट ब्रेड्थ के बीच 0.68 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की। NSE पर, 1,407 शेयरों में गिरावट के मुकाबले 1,867 शेयरों में तेजी रही। हालांकि,तेल की ऊंची कीमतों, हाई वोलैटिलिटी और बाजार ढांचे की कमजोरी को देखते हुए,बाजार में सतर्कता बनी रहने की उम्मीद है। यहां कुछ शॉर्ट-टर्म ट्रेडिंग आइडिया दिए गए हैं,जिन पर दांव लगाया जा सकता है।

आनंद राठी में इक्विटी रिसर्च के सीनियर मैनेजर जिगर पटेल की पसंद

लार्सन एंड टुब्रो (Larsen and Toubro)


लार्सन एंड टुब्रो (L&T) 3,600 रुपये के अहम लेवल के पास बेस बनाने के संकेत दे रहा है,जो एक मजबूत सपोर्ट जोन के रूप में उभर रहा है। यह लेवल मंथली कैमरीला सपोर्ट और एक पुराने डिमांड जोन से मेल खाता है,जहां पहले भी खरीदारी आती दिखी थी। इन तकनीकी कारकों के एक साथ मिलने से मौजूदा स्तरों से रिकवरी की संभावना मजबूत होती है।

रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) ओवरसोल्ड जोन के ठीक ऊपर बना हुआ है,जो यह संकेत देता है कि बिकवाली का दबाव कम हो सकता है। अगर स्टॉक 3,600 रुपये के स्तर से ऊपर टिका रहता है तो इसमें 3,900 रुपये की ओर उछाल आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि, इस सपोर्ट लेवल के नीचे गिरावट आने पर इसका तकनीकी ढांचा कमजोर हो सकता है। सपोर्ट जोन के पास रिस्क-रिवॉर्ड का अनुकूल सेटअप होने के कारण, ट्रेडर्स 3,550 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ L&T में खरीदारी करने पर विचार कर सकते हैं। टारगेट होगा 3,900 रुपए का।

बिरलासाफ्ट (Birlasoft)

बिरलासाफ्ट में 'बुलिश रिवर्सल' के संकेत दिख रहे हैं,जिसे डेली चार्ट पर बनने वाले 'बुलिश डाइवर्जेंस'का सपोर्ट मिल रहा है। यह डाइवर्जेंस बताता है कि मौजूदा बिकवाली का दबाव कम हो सकता है,जिससे रिकवरी की संभावना बढ़ सकती है। इस डाइवर्जेंस के बाद, स्टॉक अपने 10-डे और 20-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) के ऊपर बंद हुआ और साथ ही ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी काफी उछाल देखा गया। यह स्थिति खरीदारी में बढ़ती दिलचस्पी और मजबूत होते बुलिश मोमेंटम (तेजी के रुझान) का संकेत है।

इसके अलावा, 10-डे और 20-डे EMA अब सपोर्ट का काम कर रहे हैं। यह एक संभावित बदलाव का संकेत है,जहां पहले जो मूविंग एवरेज रुकावट पैदा कर रहे थे वे अब कीमत को सपोर्ट देने लगे हैं। इस तकनीकी सेटअप के आधार पर, ट्रेडर 300–310 रुपये की रेंज में बिरलासाफ्ट (Birlasoft) खरीदने पर विचार कर सकते हैं,जिसमें क्लोजिंग के आधार पर 270 रुपये का स्टॉप-लॉस रखा जा सकता है। इसमें 375 रुपये का टारगेट मिल सकता है।

BSE

BSE के वीकली चार्ट पर एक 'हिडन बुलिश डाइवर्जेंस' (hidden bullish divergence) दिख रहा है, जो इसके मौजूदा अपट्रेंड के जारी रहने का संकेत है। यह पैटर्न आमतौर पर एक स्थापित अपट्रेंड के दौरान बनता है,जब कीमत एक 'हायर लो' (higher low) बनाती है, जबकि RSI एक 'लोअर लो' (lower low) दर्ज करता है।

40 के लेवल के आसपास RSI भी तेजी का संकेत दे रहा है, क्योंकि एक अच्छे अपट्रेंड के दौरान यह जोन अक्सर एक कुशन का काम करता है। इसके अलावा, 50-वीक EMA प्रमुख ब्रेकआउट जोन के साथ मेल खाता है, जिससे कई टेक्निकल सपोर्ट लेवल एक साथ मिल जाते हैं और पूरा सेटअप और मजबूत हो जाता है। ट्रेडर्स 3,300–3,400 रुपये के जोन में लॉन्ग पोजीशन लेने पर विचार कर सकते हैं,जिसका टारगेट 4,000 रुपये होगा।

ICICI सिक्योरिटीज में वाइस प्रेसिडेंट और डेरिवेटिव्स एंड क्वांट रिसर्च के हेड, जय ठक्कर की पसंद

मैनकाइंड फार्मा फ्यूचर्स (Mankind Pharma Futures)

मैनकाइंड फार्मा को एक बार फिर उस रेंज के निचले स्तर के पास सपोर्ट मिला है, जिसमें यह पिछले तीन-चार महीनों से कंसोलिडेट कर रहा है। यह स्टॉक 2,200 से 2,500 रुपये की रेंज में ट्रेड कर रहा है। इस रेंज के निचले स्तर से पलटने के बाद,अब इसके ऊपरी स्तर की ओर बढ़ने की उम्मीद है।

ऑप्शंस डेटा के मुताबिक 2,300 रुपये के स्ट्राइक प्राइस पर सबसे बड़ा 'कॉल बेस' है और नवंबर फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट इस स्तर से काफी ऊपर बंद हुआ है। अगर 'कॉल अनवाइंडिंग' (call unwinding) की प्रक्रिया तेज होती है तो इसमें और तेजी आ सकती है। 'मैक्सिमम पेन लेवल' 2,280 रुपये पर है जो तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है। ट्रेडर्स 2,320–2,340 रुपये की रेंज में 'मैनकाइंड' (Mankind) के नवंबर फ्यूचर्स खरीदने पर विचार कर सकते हैं, जिसमें 2,260 रुपये के नीचे स्टॉप-लॉस रखा जा सकता है। टारगेट होगा 2,420-2,460 रुपए का।

बजाज फिनसर्व फ्यूचर्स (Bajaj Finserv Futures)

बजाज फिनसर्व अपने 20-डे औसत से तीन स्टैंडर्ड डेविएशन (3 सिग्मा) दूर चला गया है और इसमें भारी बिकवाली देखने को मिली है। मासिक डेरिवेटिव्स एक्सपायरी से पहले इस बिकवाली के कारण स्टॉक 'ओवरसोल्ड' स्थिति में आ गया है। नवंबर सीरीज में शॉर्ट कवरिंग के चलते उछाल आने की उम्मीद है, क्योंकि मौजूदा स्तरों पर लॉन्ग पोजीशन के लिए रिस्क-रिवॉर्ड रेशियो ज्यादा अनुकूल लग रहा है।

ऑप्शंस डेटा के मुताबिक 1,740 रुपये के स्ट्राइक प्राइस पर सबसे ज्यादा कॉल बेस है। इसलिए, इस स्तर तक उछाल आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता,जो इसे पहला टारगेट बनाता है, इसके बाद इसमें 1,780 रुपए का अगला टारगेट मिल सकता है। ट्रेडर्स 1,660–1,680 रुपये की रेंज में बजाज फिनसर्व के नवंबर फ्यूचर्स खरीदने पर विचार कर सकते हैं, जिसमें 1,630 रुपये के नीचे स्टॉप-लॉस रखा जा सकता है।

 

Jio Platforms listing : Jio IPO के शेयर बुधवार को होंगे लिस्ट,मार्केट के दिग्गजों से जानें अब इस स्टॉक में क्या हो निवेश रणनीति

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।