Trading Ideas:बाजार में किसी भी रैली का टिकना इस समय काफी मुश्किल, 25,114 पर अब होगी नजर

कल बैंक निफ्टी ने आखिरकार 20 DEMA तोड़ा है। अगर कोई भी रैली अब 59,600 पर फेल हुई तो वो निगेटिव होगा। अगर कल का निचला स्तर टूटा तो अगला सपोर्ट 59,000 पर (50 DEMA) पर है। निफ्टी बैंक रिलेटिवली अभी भी मजबूत है।

अपडेटेड Jan 21, 2026 पर 9:48 AM
Story continues below Advertisement
अनुज सिंघल ने आगे कहा कि अगर इन्वेस्टर हैं तो पैनिक न करें। अपने अच्छे शेयरों अभी इस भाव पर नहीं बेचें, लेकिन बहुत बड़ी खरीदारी की जल्दबाजी अभी नहीं करें। और अगर लेना भी है तो रिलेटिव स्ट्रेंथ के साथ रहें।

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

इसमें हैरानी नहीं है कि 25,500 टूटा, कल सुबह हमने बात की थी। लेकिन उसके बाद जिस तेजी से 25,200 आया, उसने डरा दिया। ट्रेंडिंग मार्केट में contra ट्रेंड ट्रेड कभी न लें। हमारा नजरिया लगातार रहा है कि शॉर्ट नहीं आता तो पैसा नहीं बनेगा। अब 200 DMA यानी 25,114 पर नजर रहेगी। नॉर्मली 200 DMA पहली बार नहीं टूटता है। लेकिन जिस तरह से मार्केट गिर रहा है, कौन कह सकता है कि ये बचेगा। अनुज सिंघल ने कहा कि दिक्कत निफ्टी में नहीं है बल्कि मिडकैप, स्मॉलकैप में है । कल का एडवांस/डिक्लाइन रहा 1:7 का, कुछ दिनों का सबसे खराब रहा। निफ्टी भले ही 25,200 पर है, पोर्टफोलियो 22,500 पर आ चुके हैं। हम ट्रंप पर भले ही इल्जाम लगा रहे हों, लेकिन सिर्फ वही फैक्टर नहीं है। हमारी खुद के नतीजे लगातार एक mirage बन चुका है। और सबसे ज्यादा पैसा बॉटम ढूंढने में टूटेगा। ट्रेंड के साथ रहें, जब ट्रेंड बदले तभी अपना नजरिया बदलें।

आज के संकेत

US सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ पर फैसले को कल फिर टाला। अब 20 फरवरी को US सुप्रीम कोर्ट टैरिफ पर फैसला सुना सकता है। कुछ लोगों का सोचना है शायद US सुप्रीम कोर्ट भी ट्रंप से डर गया है। कौन जाने उनके खिलाफ फैसला आए तो वो क्या कर बैठें US बाजार में गिरावट हुई लेकिन उतनी ही जितनी हमने पचा ली थी। सोने और चांदी में लगातार रिकॉर्ड लग रहे हैं। FIIs की बिकवाली हुई लेकिन इतनी नहीं जो स्क्रीन ऐसे दहल गई। कल की बिकवाली में रिटेल और HNI का ज्यादा बड़ा हाथ था। FIIs की नेट शॉर्ट पोजीशन 2 लाख कॉन्ट्रैक्ट के पार निकली। आज हमें परसिस्टेंट, AU बैंक और USL के नतीजों पर रिएक्ट करना है। देखकर तो नहीं लग रहा कि इनमें से कोई भी कल जैसा accident बनेगा, लेकिन कल किसने सोचा था कि LTIM इतना गिर जाएगा। आज नतीजों के लिए बड़ा दिन है। आज कैबिनेट की बैठक भी है हालांकि एजेंडा अभी तक नहीं पता।


बाजार: क्या हो रहा है?

कल का सेकंड हाफ का एक्शन डराने वाला था। बड़ा सवाल ये है कि ये ट्रेंड के अंत वाली बिकवाली है या नए ट्रेंड की शुरुआत?दिक्कत ये है कि अभी किसी भी रैली पर भरोसा नहीं आएगा। कल ऐसा नहीं हुआ कि बड़े पैमाने पर बिकवाली हुई है, लेकिन दिक्कत ये है कि अब कोई खरीदार नहीं बचा है। अब 25,500 बाजार के लिए बड़ा रजिस्टेंस बन जाएगा है। जहां रैली फेल हो, वहां बेचना सही रणनीति रहेगी।

अनुज सिंघल ने आगे कहा कि अगर इन्वेस्टर हैं तो पैनिक न करें। अपने अच्छे शेयरों अभी इस भाव पर नहीं बेचें, लेकिन बहुत बड़ी खरीदारी की जल्दबाजी अभी नहीं करें। और अगर लेना भी है तो रिलेटिव स्ट्रेंथ के साथ रहें। खरीदारी सिर्फ वहां करें जहां मोमेंटम अभी भी है। रिटर्न ऑन कैपिटल नहीं, रिटर्न ऑफ कैपिटल ज्यादा जरूरी है। ऐसे फेज पहले भी आए हैं, और आगे भी आएंगे। चुनिंदा बैंक, मेटल्स और FMCG शेयर अब भी मजबूत हैं। रियल एस्टेट और कैपिटल गुड्स शेयरों से अभी दूर रहें

BHEL जैसे शेयरों में नहीं फंसें। पॉलीकैब देखिए, सोमवार को जितना चला, कल उससे कहीं ज्यादा गिर गया। तेजी के सब साथी, मंदी का कोई नहीं।

निफ्टी पर रणनीति

अब ये बाजार लेवल्स का नहीं, सेंटिमेंट का है। लेकिन फिर भी उम्मीद रहेगी कि 25,114 यानी 200 DMA बचेगा। अगर 25,050-25,100 टूटा तो 24,600 तक कोई सपोर्ट नहीं है

लेकिन बाजार कभी भी एक तरफा नहीं गिरता है। संभव है कि एक बार हम वापस 25,350-25,400 तक चले जाएं। लेकिन किसी भी रैली का टिकना इस समय काफी मुश्किल है। जब तक 2-3 दिन निफ्टी दिन के हाई पर बंद ना हो, भरोसा नहीं आएगा।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

कल बैंक निफ्टी ने आखिरकार 20 DEMA तोड़ा है। अगर कोई भी रैली अब 59,600 पर फेल हुई तो वो निगेटिव होगा। अगर कल का निचला स्तर टूटा तो अगला सपोर्ट 59,000 पर (50 DEMA) पर है। निफ्टी बैंक रिलेटिवली अभी भी मजबूत है। 200 DMA अभी भी 3000 अंक ऊपर है। जब भी रिकवरी आएगी, बैंक निफ्टी ही ज्यादा चलेगा।

Stock Market Live Update: ग्लोबल बाजार से मिल रहे है संकेत, कमजोर हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

Global Market: एशियाई बाजारों में दबाव, जापान में वित्तीय हालत को लेकर बढ़ी चिंता, यूएस बाजार भी लुढ़के

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।