Trading Ideas: बाईंग और सेल दोनों तरफ के ट्रेड से बनेगा पैसा, एक्सपर्ट्स ने दी इन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह

Trading Ideas: चुनिंदा मेटल भी चमके है, लेकिन रियल्टी में सबसे ज्यादा कमजोरी दिखा। इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट कमजोर हुआ।ऐसे में आइए डालते है एक नजर आज बाजार एक्सपर्टस किन शेयरों पर तेजी की राय दे रहे है।

अपडेटेड Jan 09, 2026 पर 11:06 AM
Story continues below Advertisement
राजेश सातपुते TATA CONSUMER PDTS के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है।

Trading Ideas: बाजार में उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। निफ्टी हल्के दबाव के साथ 25850 के आसपास फ्लैट कामकाज कर रहा। ICICI BANK, HDFC BANK, NTPC और अदानी पोर्ट पर दबाव बनाया। आज बैंक निफ्टी में गिरावट ज्यादा रही। साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली कायम है। इस बीच आज PSU बैंक, ऑयल एंड गैस शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब 1 फीसदी मजबूत हुए। साथ ही IT शेयरों में लौटी खरीदारी रही। HCL टेक और टेक महिंद्रा निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार हुआ। साथ ही चुनिंदा मेटल भी चमके है, लेकिन रियल्टी में सबसे ज्यादा कमजोरी दिखा। इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट कमजोर हुआ।ऐसे में आइए डालते है एक नजर आज बाजार एक्सपर्टस किन शेयरों पर तेजी की राय दे रहे है।

मानस जयसवाल की पसंद

SONA BLW PRECISION (FUT)- मानस जयसवाल SONA BLW PRECISION के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 450 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 471 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।


प्रकाश गाबा की पसंद

NALCO- प्रकाश गाबा NALCO के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 340 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 320 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

रचना वैद्य की पसंद

PFC (FUT)- रचना वैद्य PFC के शेयर पर बियरिश नजर आ रही है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 370 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 355-350 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

आशीष बहेती की पसंद

SBI LIFE- आशीष बहेती SBI LIFE के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 2050 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 2120-2150 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

राजेश सातपुते की पसंद

TATA CONSUMER PDTS (FUT)- राजेश सातपुते TATA CONSUMER PDTS के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1190 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1250 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।