Trading Ideas : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स ने शुरुआती नुकसान की कुछ भरपाई कर ली है, लेकिन निफ्टी अभी भी 23550 के नीचे कारोबार कर रहा है। सुबह 11:15 बजे के आसपास सेंसेक्स 471 अंक या 0.62 प्रतिशत गिरकर 75,105 पर और निफ्टी 102 अंक या 0.43 प्रतिशत गिरकर 23,532 पर दिख रहा था। ऐसे में बाजार पर बात करते हुए एक्सिस डायरेक्ट के हेड ऑफ़ रिसर्च राजेश पलविया का कहना है कि मंगलवार को निफ्टी में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को लेकर लगातार चिंताएं बनी हुई हैं,जिससे निवेशकों की जोखिम लेने क्षमता प्रभावित हो रही है। ग्लोबल संकेत भी सतर्कता वाले हैं।
