Get App

Trading Plan: कच्चे तेल में नरमी निफ्टी और बैंक निफ्टी में फिर से भर सकती है जोश, जानिए आज के लिए क्या हो कमाई की रणनीति

Trading Plan: आज निफ्टी में बाउंस-बैक देखने को मिल सकता है। हालांकि, यह रिकवरी कितनी टिकाऊ होगी,इस पर नजर रहेगी। निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ 23,900-24,000 के जोन में रेजिस्टेंस दिख सकता है। अगर यह लगातार इस रेंज के ऊपर बना रहता है तो और तेजी आ सकती है। नीचे की तरफ, अहम सपोर्ट 23,600 पर है,जो शुक्रवार का निचला स्तर है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jul 27, 2026 पर 9:02 AM
Trading Plan: कच्चे तेल में नरमी निफ्टी और बैंक निफ्टी में फिर से भर सकती है जोश, जानिए आज के लिए क्या हो कमाई की रणनीति
Trading Plan: राजेश पालविय का कहना है कि बैंक निफ्टी ने वीकली चार्ट पर 'लोअर हाई-लोअर लो'स्ट्रक्चर के साथ एक लॉन्ग 'बेयरिश कैंडलस्टिक'बनाया, जो मौजूदा स्तरों पर मजबूत बिकवाली के दबाव और लगातार बनी कमजोरी को दिखाता है

Trading Plan : पिछले पूरे हफ्ते हुई भारी बिकवाली के बाद बनी'ओवरसोल्ड' पोजीशन और तेल की कीमतों के 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से नीचे आने के कारण,निफ्टी में वापसी (बाउंस-बैक) की संभावना है। हालांकि, यह रिकवरी कितनी टिकाऊ होगी,इस पर नजर रहेगी। ऊपर की ओर निफ्टी के लिए 23,900-24,000 के दायरे में रेसिस्टेंस हो सकता है। अगर निफ्टी लगातार इस दायरे से ऊपर बना रहता है तो इसमें और तेजी आ सकती है।

नीचे की तरफ 23,600 पर अहम सपोर्ट है। जो शुक्रवार का निचला स्तर है। वहीं,बैंक निफ्टी के भी 57,300-57,500 के और उसके बाद 57,800 की तरफ बढ़कर अपनी रिकवरी जारी रखने की उम्मीद है। जानकारों के मुताबिक इसके लिए नीचे की तरफ 56,500 तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है,जबकि 56,000(जो शुक्रवार का निचला स्तर है) अहम सपोर्ट लेवल बना रहेगा।

निफ्टी आउटलुक और रणनीति

एक्सिस सिक्योरिटीज में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च (हेड ऑफ़ रिसर्च) राजेश पालविय का कहना है कि बीते हफ्ते निफ्टी 567 अंक गिरकर बंद हुआ। वीकली चार्ट पर इंडेक्स ने'लोअर हाई-लोअर लो'स्ट्रक्चर के साथ एक मज़बूत 'बेयरिश कैंडलस्टिक'बनाया,जो लगातार बनी कमजोरी और निकट भविष्य के सेंटीमेंट में कमजोरी का संकेत है। गिरावट के बावजूद,निफ्टी ने 23,600-23,650 के अहम सपोर्ट जोन को बनाए रखा। यह जोन 15 जून को बने'बुलिश गैप'और जून-जुलाई 2026 की रैली (23,070-24,531) के 61.8 प्रतिशत 'फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट'का मेल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें