Trading Plan: क्या कंसोलिडेशन के बीच निफ्टी 22500 के लेवल को बचा पाएगा, बैंक निफ्टी 55000 के ऊपर बना रहेगा?
Trading Plan: मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर निफ्टी 22,800 के लेवल से ऊपर मजबूती से बढ़ता है,तो यह 23,000–23,200 के रेजिस्टेंस जोन की ओर जा सकता है। हालांकि,जब तक यह इस लेवल से नीचे रहता है तब तक 22,500–22,400 का जोन सबसे नजदीकी सपोर्ट एरिया के तौर पर काम कर सकता है। इसके बाद 22,200 एक बड़ा सपोर्ट लेवल हो सकता है
Trading Plan: आगे बैंक निफ्टी के लिए 55,500–55,600 का 20 डे EMA जोन एक अहम रेजिस्टेंस एरिया के तौर पर काम कर सकता है। नीचे की तरफ,54,500–54,400 का जोन एक अहम सपोर्ट बैंड बना हुआ है
Trading Plan : जब तक Nifty 50 इंडेक्स 22,800 के नीचे और सभी अहम मूविंग एवरेज के नीचे ट्रेड करता रहेगा,तब तक मार्केट में शॉर्ट टर्म के लिए सतर्क या नेगेटिव रुख देखने को मिल सकता है। अगर निफ्टी 22,800 के ऊपर जाता है तो यह 23,000–23,200 के रेजिस्टेंस जोन की ओर बढ़ सकता है। हालांकि,जब तक यह इस लेवल के नीचे रहता है तब तक 22,500–22,400 का जोन तत्काल सपोर्ट एरिया का काम कर सकता है। इसके बाद 22,200 एक अहम सपोर्ट लेवल हो सकता है। वहीं, 55,600–56,000 के लेवल तक जाने के लिए बैंक निफ्टी को 55,000 के जोन पर बने रहना होगा। हालांकि,जानकारों के मुताबिक अगर यह 55,000 के नीचे जाता है तो 54,600 और 54,000 के लेवल भी देखने को मिल सकते हैं।
निफ़्टी आउटलुक और रणनीति
SBI सिक्योरिटीज में टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स रिसर्च के हेड सुदीप शाह का कहना है कि 22,217 के निचले स्तर को छूने के बाद बेंचमार्क निफ़्टी में 550 से ज्यादा अंकों की रिकवरी देखी गई। हालांकि,यह रिकवरी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई और बुधवार को इंडेक्स में फिर से गिरावट शुरू हो गई।
तकनीकी तौर पर निफ्टी अभी भी अपने अहम मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहा है,जो दिखाता है कि ओवरऑल ट्रेंड कमजोर बना हुआ है। हालांकि,20-डे EMA और क्लोजिंग प्राइस के बीच का अंतर काफी कम हो गया है,जिससे हालिया तेज गिरावट के बाद 'मीन रिवर्जन'(औसत स्तर पर वापसी) का संकेत मिलता है। मोमेंटम इंडिकेटर और ऑसिलेटर अभी भी मंदी के संकेत दे रहे हैं, जबकि RSI रेंज-शिफ्ट फ्रेमवर्क के अनुसार डेली RSI सुपर-बेयरिश जोन में बना हुआ है।
आगे निफ्टी के लिए 22,800–22,850 का जोन एक अहम रेजिस्टेंस एरिया का काम कर सकता है। अगर यह लगातार 22,850 के ऊपर बना रहता है तो पुलबैक 23,100 के लेवल तक बढ़ सकता है। दूसरी ओर 22,450–22,400 का जोन एक अहम सपोर्ट एरिया बना हुआ है। अगर यह जोन टूटता है तो फिर से बिकवाली का दबाव बन सकता है।
अहम रेजिस्टेंस : 22,800, 22,850, 23,100
अहम सपोर्ट : 22,450, 22,400
स्ट्रेटेजी : 22,600 के नीचे निफ्टी फ्यूचर्स बेचें, स्टॉप-लॉस 22,740 और टारगेट 22,330 रखें।
बैंक निफ्टी आउटलुक और रणनीति
सुदीप शाह का कहना है कि पिछले कुछ ट्रेडिंग सेशन में बैंक निफ्टी ने निफ्टी की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। निफ्टी के मुकाबले बैंक निफ्टी के रेश्यो चार्ट में हाल ही में कंसोलिडेशन ब्रेकआउट देखा गया है जो इसकी बढ़ती रिलेटिव स्ट्रेंथ और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की संभावना को दिखाता है। हालांकि,हालिया मजबूती के बावजूद बैंक निफ्टी अपने अहम शॉर्ट और लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहा है,जो बताता है कि ओवरऑल ट्रेंड अभी भी सावधानी वाला है। मोमेंटम इंडिकेटर और ऑसिलेटर अभी काफी हद तक न्यूट्रल हैं,जिससे किसी खास दिशा में ट्रेंड के बजाय कंसोलिडेशन का दौर होने का संकेत मिलता है।
आगे बैंक निफ्टी के लिए 55,500–55,600 का 20 डे EMA जोन एक अहम रेजिस्टेंस एरिया के तौर पर काम कर सकता है। नीचे की तरफ,54,500–54,400 का जोन एक अहम सपोर्ट बैंड बना हुआ है। रेजिस्टेंस के ऊपर एक साफ ब्रेकआउट या सपोर्ट के नीचे एक ब्रेकडाउन से इंडेक्स में एक अहम ट्रेंडिंग चाल देखने को मिल सकती है।
अहम रेजिस्टेंस: 55,500, 55,600
अहम सपोर्ट: 54,500, 54,400
स्ट्रेटेजी: 55,200 के नीचे बैंक निफ्टी फ्यूचर्स बेचें, जिसमें स्टॉप-लॉस 55,600 और टारगेट 54,600 रखें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।