Trading Plan: मंथली F&O एक्सपायरी के दिन कंसोलिडेशन जारी रहने की उम्मीद, जानिए निफ्टी-बैंक निफ्टी में क्या हो कमाई की रणनीति

Trading Plan: निफ्टी को 24200-24300 के जोन की ओर अपनी बढ़त जारी रखने के लिए 24000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर क्लोज होना और मजबूती से टिकना होगा। तब तक,इंडेक्स के कंसोलिडेशन के दौर में रहने की संभावना है। इसके लिए 23800 पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है

अपडेटेड Jul 28, 2026 पर 9:37 AM
Trading Plan: जय ठक्कर ने कहा कि 56,000 का स्तर,जहां सबसे ज्यादा पुट बेस है,बैंक निफ्टी के लिए एक मज़बूत शॉर्ट-टर्म सपोर्ट के तौर पर उभरा है,जबकि 58,500-59,000 का जोन शॉर्ट-टर्म रेजिस्टेंस का काम कर सकता है

Trading Plan : पिछले सेशन में आई तेजी के बाद,मार्केट में कंसोलिडेशन और एक सीमित दायरे में ट्रेडिंग देखने को मिल सकती है। इन्वेस्टर्स वेस्ट एशिया में हो रही हलचल और तेल की कीमतों पर नजर बनाए हुए हैं। निफ्टी को 24200-24300 के जोन की ओर अपनी बढ़त जारी रखने के लिए 24000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर क्लोज होना और मजबूती से टिकना होगा। तब तक,इंडेक्स के कंसोलिडेशन के दौर में रहने की संभावना है। इसके लिए 23800 पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है।

उधर बैंक निफ्टी को 57,400 के लेवल पर एक बड़े रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ रहा है। इस लेवल के ऊपर मजबूती से बढ़ने पर ही 57,800 और 58,500 के लेवल तक जाने का रास्ता खुल सकता है। जानकारों के मुताबिक,नीचे की तरफ बैंक निफ्टी के लिए 56,800 का लेवल तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है और इसके बाद 56,000 पर अहम सपोर्ट है।

निफ्टी आउटलुक और रणनीति


ICICI सिक्योरिटीज में डेरिवेटिव्स और क्वांट रिसर्च के वाइस प्रेसिडेंट और हेड जय ठक्कर का कहना है कि सोमवार को निफ्टी मजबूती के साथ पॉज़िटिव जोन में बंद हुआ और 24,000 के स्तर के करीब पहुचा। पुट-कॉल रेश्यो (PCR) में सुधार हुआ है और यह फिर से 1.15 के स्तर से ऊपर आ गया है। इसके अलावा,निचले स्तरों पर काफी पुट राइटिंग हुई है,जिससे संकेत मिलता है कि सबसे अच्छे हालात में मंथली एक्सपायरी 24,200 के स्तर के आसपास हो सकती है।

भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के बावजूद इंडिया VIX 15 के स्तर से ऊपर नहीं गया। अब,अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें $100 प्रति बैरल के आसपास से कम हो रही हैं,जिससे ऐसा लगता है कि इसकी कीमतें अपने शॉर्ट टर्म हाई पर पहुंच चुकी हैं। नतीजतन,इंडेक्स के अपनी ट्रेडिंग रेंज के ऊपरी स्तर की ओर बढ़ने की संभावना है।

हालांकि,रेंज छोटी हो रही है और इंडेक्स एक हाई बेस बना रहा है,जो अब 23,500 के लेवल पर है। जुलाई सीरीज़ के लिए यहीं पर सबसे ज़्यादा पुट बेस था। 24,000 के लेवल के ऊपर जाने पर,इंडेक्स के 24500 के लेवल तक पहुंचने की संभावना है। इसलिए शॉर्ट-टर्म में रुख साइडवेज से बुलिश बना हुआ है।

अहम रेजिस्टेंस: 24,300, 24,600

अहम सपोर्ट: 23,600, 23,500

स्ट्रैटेजी: 24,000 के आस-पास निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें और 23,800 के आस-पास गिरावट आने पर और खरीदें। स्टॉप-लॉस 23,500 के नीचे रखें और टारगेट 24,300 और 24,600 पर सेट करें।

Stock Market Trend : एक्सपायरी के दिन बाजार में तेज उठापटक की उम्मीद, शॉर्ट टर्म में इन दो शेयरों में बन सकता है मोटा पैसा

बैंक निफ्टी आउटलुक और रणनीति

जय ठक्कर का कहना है कि बैंक निफ्टी ने पहले पॉजिटिव डाइवर्जेंस दिखाकर तेजी को लीड किया था। हालांकि,पिछले हफ़्ते जियो पॉलिटिकल तनाव बढ़ने के कारण इसका प्रदर्शन कमजोर रहा और इसमें भारी गिरावट आई। पिछले वीकेंड घोषित कई प्राइवेट सेक्टर बैंकों के तिमाही नतीजों से भी इंडेक्स को ऊपर जाने के लिए जरूरी सपोर्ट नहीं मिल पाया।

हालांकि,इंडेक्स में अब जबरदस्त रिकवरी हुई है और यह फिर से 57,000 के स्तर के ऊपर आ गया है। 56,000 का स्तर,जहां सबसे ज्यादा पुट बेस है,एक मज़बूत शॉर्ट-टर्म सपोर्ट के तौर पर उभरा है,जबकि 58,500-59,000 का जोन शॉर्ट-टर्म रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। जब तक यह रेजिस्टेंस साफ तौर पर टूट नहीं जाता, तब तक इंडेक्स के 56,000-59,000 की रेंज में ट्रेड करने की संभावना है,जिसमें रुझान साइडवेज से पॉजिटिव रह सकता है, बशर्ते जियोपॉलिटिकल तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें और न बढ़ें।

अहम रेजिस्टेंस: 58,500, 59,000

अहम सपोर्ट: 56,000, 55,000

स्ट्रैटेजी: 57,000 के आस-पास बैंक निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें और गिरावट आने पर 56,500 के आस-पास और खरीदें; स्टॉप-लॉस 55,000 के नीचे रखें और टारगेट 58,500 व 59,000 रखें।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।