Trading plan : कोई भी लॉन्ग पोजिशन लेकर न जाएं,सेशन के अंतिम घंटे की रैली के कभी भी फेल होने का रिस्क

Trading plan : बाजार में आज उतार-चढ़ाव वाला दिन देखने को मिल रहा है। 320 प्वाइंट की रेंज में निफ्टी में बड़े मूव आए हैं। सुबह रैली के रिजेक्शन पर शॉर्ट की पहली ट्रेड थी। उसके बाद से बाजार में बड़ा ट्रेड नहीं मिला है। मिडकैप में आज फिर बड़ी वाली गिरावट है। Advance/decline आज फिर से काफी खराब है

अपडेटेड Mar 16, 2026 पर 3:20 PM
Story continues below Advertisement
Trading plan : पिछले एक घंटे के मूव को सिर्फ रिलीफ रैली समझें। यहां पर अपनी फंसी हुई पोजिशन्स से निकलें। कोई भी लॉन्ग पोजिशन ओवरनाइट ना कैरी करें। ओवरनाइट क्या डेवलपमेंट हो जाए,कुछ नहीं पता है

Trading plan : ईरान युद्ध और क्रूड की बढ़ती कीमतों की फिक्र के बीच बाजार में आज तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 23000 के नीचे फिसलने के बाद निफ्टी निचले स्तरों से करीब 150 चढ़कर 23150 के करीब आ गया है। बैंक निफ्टी में भी हल्का दबाव नजर आ रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। रियल्टी शेयरों में आज सबसे ज्यादा गिरावट दिख रही है। रियल्टी इंडेक्स करीब तीन फीसदी फिसला है। प्रेस्टीज,लोढ़ा और ओबेरॉय रियल्टी तीन फीसदी से ज्यादा फिसले हैं। वहीं तेल-गैस और CPSE इंडेक्स भी दो फीसदी से ज्यादा गिरे हैं। दूसरी ओर ऑटो, FMCG और NBFCs में हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है।

बाजार: उतार-चढ़ाव वाला दिन

बाजार में आज उतार-चढ़ाव वाला दिन देखने को मिल रहा है। 320 प्वाइंट की रेंज में निफ्टी में बड़े मूव आए हैं। सुबह रैली के रिजेक्शन पर शॉर्ट की पहली ट्रेड थी। उसके बाद से बाजार में बड़ा ट्रेड नहीं मिला है। मिडकैप में आज फिर बड़ी वाली गिरावट है। Advance/decline आज फिर से काफी खराब है। HDFC बैंक ने आज निफ्टी और बैंक निफ्टी को बड़ी गिरावट से बचाया है।


Stock Market Trends : 23000-22800 के रेंज में आने पर निफ्टी में एक शॉर्प बाउंस बैक मुमकिन, पावर शेयरों में है दम

बाजार: आगे क्या?

आज निफ्टी ने लोअर लो, लोअर हाई बनाया है। बड़े ट्रेड अभी भी शॉर्ट साइड पर ही मिल रहे हैं। आज सुबह पहले रजिस्टेंस लेवल से ही निफ्टी-बैंक निफ्टी गिरे हैं। दोनों पर सुबह हमारी शॉर्ट करने की सलाह थी। लेकिन अब शॉर्ट करने का भी जगह और तरीका है। क्रूड भी अभी बाजार के लिए बड़ा खतरा है। अब ब्रेट $100 ही नहीं $105 के ऊपर टिक रहा है। ऐसे में डॉलर के मुकाबले रुपये के 95 तक जाने का भी रिस्क है। FIIs की बिकवाली यहां से रुकने वाली नहीं है। मिड और स्मॉल कैप में अब रिटेल हाथ खड़े कर रहा है। अच्छी क्वॉलिटी के मिड और स्मॉल कैप में मौका है। लेकिन सारा पैसा एक साथ नहीं डालना है। क्योंकि अभी आखिरी वाली बड़ी गिरावट शायद बाकी है

निफ्टी पर स्ट्रैटेजी

23,000 के नीचे बंद हुए तो और गिरावट का डर है। इस लेवल की भी कोई अहमियत नहीं है। बाजार लेवल का सम्मान नहीं करेगा। बाजार सिर्फ सेंटिमेंट पर चल रहा है। लॉन्ग अगर करना भी है तो सिर्फ इंट्राडे में करें। लेकिन बड़ी ट्रेड भी अभी भी शॉर्ट साइड पर ही है।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी में अभी भी 5% का डाउनसाइड बाकी है। अगर क्रूड 105 के ऊपर रहा तो बैंक निफ्टी 51,000 तक फिसल सकता है।

कल के लिए रणनीति

पिछले एक घंटे के मूव को सिर्फ रिलीफ रैली समझें। यहां पर अपनी फंसी हुई पोजिशन्स से निकलें। कोई भी लॉन्ग पोजिशन ओवरनाइट ना कैरी करें। ओवरनाइट क्या डेवलपमेंट हो जाए,कुछ नहीं पता है। SL आपको ओवरनाइट रिस्क से नहीं बचाएगा। ये रैली कभी भी फेल होने का रिस्क रहेगा

 

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।