Get App

Trading Plan : निफ्टी बैंक में लॉन्ग सौदे लेकर जाएं, निफ्टी पुट लेकर अपनी पोजीशन को हेज करें

Trading Strategy: सीएनबीसी - आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि बाजार में कोई दिक्कत नहीं,सिर्फ एक्सपायरी दिन की चाल के वजह से उठापटक दिख रही है। सुबह 25,075-25,325 के रेंज की चर्चा हुई थी। निफ्टी आज इसी बैंड में रहा है। आज का High 25,310 और low 25,065 रहा है। मिडकैप शेयरों में आज काफी बिकवाली रही

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 14, 2025 पर 3:18 PM
Trading Plan : निफ्टी बैंक में लॉन्ग सौदे लेकर जाएं, निफ्टी पुट लेकर अपनी पोजीशन को हेज करें
अनुज सिंघल ने कहा अब आज की क्लोजिंग पर नजर रहेगी। अगर निफ्टी 25,050 के ऊपर बंद हुए तो कोई दिक्कत नहीं होगी। बेहतर हो अगर निफ्टी 25,200 के ऊपर बंद हो जाए

Trading Plan : निफ्टी की वीकली एक्सपायरी वाले दिन बाजार में आज दबाव बढ़ा है। निफ्टी करीब सवा सौ अंक फिसलकर 25100 के नीचे आ गया है। बैंक निफ्टी भी 300 प्वाइंट से ज्यादा गिरा है। मिडकैप और स्मॉल कैप में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। वोलैटिलटी इंडेक्स INDIA VIX दो दिन में 15 फीसदी चढ़ा है। सरकारी बैंक, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। तीनो सेक्टर इंडेक्स डेढ़ परसेंट तक फिसले हैं। साथ ही कैपिटल गुड्स शेयरों में भी दबाव देखने को मिल रहा है। DIXON 4 फीसदी की गिरावट के साथ वायदा का टॉप लूजर बना हैं। वही कैपिटल मार्केट इंडेक्स बढ़त पर रहने में कामयाब रहा है।

अब क्या हो रणनीति

सीएनबीसी - आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि बाजार में कोई दिक्कत नहीं,सिर्फ एक्सपायरी दिन की चाल के वजह से उठापटक दिख रही है। सुबह 25,075-25,325 के रेंज की चर्चा हुई थी। निफ्टी आज इसी बैंड में रहा है। आज का High 25,310 और low 25,065 रहा है।

मिडकैप शेयरों में आज काफी बिकवाली रही। मेटल में मुनाफावसूली रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें