Trading plan : मार्च की भारी बिकवाली के बाद अप्रैल सीरीज की अच्छी शुरुआत हुई है। हालांकि ऊपरी स्तरों से पिछले आधे घंटे में दबाव दिखा है। निफ्टी करीब 400 प्वाइंट तो बैंक निफ्टी में 1200 प्वाइंट की बड़ी तेजी दिख रही है। क्रूड भी 100 डॉलर के नीचे फिसल गया है। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 11 फीसदी नीचे आ गया है। बाजारों की नजरें अब कल ट्रंप के राष्ट्र के नाम संबोधन पर हैं। फाइनेंशियल सेक्टर आज तेजी को लीड कर रहा है। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स चार परसेंट ऊपर है। SBI करीब 5% दौड़ा है। HDFC बैंक, ICICI, AU बैंक और एक्सिस भी 2 से 5 परसेंट मजबूत हुए हैं। मेटल, IT और ऑटो में भी रफ्तार देखने को मिल रही है।
आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल
बाजार की आगे चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि ट्रंप और ईरान दोनों की ओर से युद्ध खत्म करने के संकेत है। इसके चलते ग्लोबल बाजारों में शानदार तेजी है। ब्रेंट क्रूड फिसलकर 100 डॉलर के नीचे आ गया है। ग्लोबल मार्केट में डॉलर में गिरावट लौटी है। आज करेंसी मार्केट बंद है। सुबह के तीनों BIG STOCKS ने कमाल किया। L&T, इंडिगो और अदानी पोर्ट में जोरदार रैली देखने को मिली है। अब बड़ा सवाल ये है कि क्या ये वाली रैली अब टिकेगी?
बाजार की नजर अब कल के ट्रंप के राष्ट्र के नाम संदेश पर है। बाजार का अंदाजा है कि कल ट्रंप यु्द्ध खत्म करने का औपचारिक एलान करेंगे। ऐसे में कल फिर एक बड़ी रैली की उम्मीद रहेगी। ओवरनाइट पोजिशन में चाहें तो थोड़ा हेज लें। आज की क्लोजिंग अगर शिखर पर हुई तो बड़ा पॉजिटिव होगा। सोमवार को हमने शॉर्ट टर्म वाले शॉर्ट काटने का नजरिया लिया था। आज सुबह 24,800 वाले शॉर्ट्स भी कवर करने का नजरिया रखा। अगर ये रैली फेल हुई तो भी अभी इसमें जान बाकी है। निफ्टी 23,200-23,500 और बैंक निफ्टी 53,000 तक जा सकते हैं। उन स्तरों पर वापस स्ट्रैटेजी को रिव्यू करेंगे। ओवरनाइट पोजिशन को पुट के साथ हेज करें। अगर आज का low टूटे तो लॉन्ग कैरी ना करें। अगर कंजर्वेटिव हैं तो बिना पोजिशन के जाएं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।