Get App

Trading Plan: बाजार में फिर हो रहा मैक्रो रिस्क ओपन, ना रखें निफ्टी से बड़े रिटर्न की उम्मीद- अनुज सिंघल

Trading Plan: बैंक निफ्टी में अब पक्के तौर पर "उछाल में बिकवाली" बन चुका है। रोज बैंक निफ्टी की रैली फेल हो रही है। अगर 55,200 टूटा तो 54,500 तक जाने का रिस्क रहेगा। तेजी के ट्रेंड में लौटने के लिए बैंक निफ्टी का दिन के शिखर पर बंद होना जरूरी है।

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Apr 30, 2026 पर 9:27 AM
Trading Plan: बाजार में फिर हो रहा मैक्रो रिस्क ओपन,  ना रखें निफ्टी से बड़े रिटर्न की उम्मीद- अनुज सिंघल
अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में दोबारा बड़ा वाला मैक्रो रिस्क ओपन हुआ है। ब्रेंट क्रूड $120 के पार निकल चुका है। और डॉलर रुपया भी आज 95 के पार निकलने वाला है।

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

आज सिर्फ एक नंबर पर नजर रखिए और वह है 24060। अगर इसके नीचे आया तो वापस शॉर्ट ट्रेड ओपन होगी। कल भी बात हुई थी कि इस रैली में फंसना नहीं है। एक दिन की रैली से बहुत ज्यादा उछलने पर यही होता है। मई सीरीज का पुट लेकर बैठ जाने की भी बात हुई है। और वो इसलिए क्योंकि वापस एक बड़ा ग्लोबल रिस्क ओपन हो रहा है। अगर सोमवार को BJP जीती भी तब भी वही नजरिया रहेगा।

अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में दोबारा बड़ा वाला मैक्रो रिस्क ओपन हुआ है। ब्रेंट क्रूड $120 के पार निकल चुका है। और डॉलर रुपया भी आज 95 के पार निकलने वाला है। ऐसे में बाजार पर बहुत ज्यादा bullish होना मुश्किल है। जब हम bearish और bullish हुए थे तो दोनों तरफ बड़े ट्रेड्स मिले थे। इस समय अपसाइड में बड़ी ट्रेड नहीं दिखाई दे रही है। बाजार कमजोर नहीं है लेकिन पुट का नजरिया सबसे खराब स्थिति के लिए है।

बाजार: अब क्या हो रणनीति?

बाजार में वापस मैक्रो रिस्क ओपन हो रहा है। भारतीय बाजारों में निफ्टी से बड़े रिटर्न की उम्मीद नहीं रखें। FIIs के पास हमसे कहीं बेहतर बाजार हैं। हर रैली में FIIs की बड़ी बिकवाली से लार्जकैप की रैली फेल हो रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप बेहतर हैं क्योंकि FII बिकवाली का रिस्क नहीं है। इसके अलावा 2.5 साल नहीं चलने से वैल्यूएशन कम्फर्ट वापस आया है और इसीलिए हमारा फोकस इंडेक्स पर नहीं शेयरों पर ही रहा है। अब सवाल ये है कि कहीं बाजार में मार्च वाला रिस्क वापस तो नहीं आ रहा। और अगर ऐसा है तो अपने आप को हेज करना थोड़ा जरूरी है। वैसे भी अगली तिमाही हमारे लिए बहुत खराब हो सकती है अगली तिमाही में कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमतों का असर साफ-साफ दिखेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें