Trading plan : बाजार में इस समय पैसा बनाना मुश्किल, अच्छे नतीजे वाली कंपनियों पर रहे नजर

Trading plan : बाजार के लिए आज खराब दिन है। हांलांकि निफ्टी ने आज फिर 25,500 को बचाया लिया है। इंट्राडे लो से ठीक-ठाक रिकवरी हुई है। निफ्टी में 100 और निफ्टी बैंक में 400 अंकों की रिकवरी आई है। 2-3 बड़े शेयरों की गिरावट का सपोर्ट पर असर पड़ा है

अपडेटेड Jan 19, 2026 पर 3:30 PM
Story continues below Advertisement
Trading plan : निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए उन्होंने कहा कि निफ्टी के लिए 25,475-25,525 पर सपोर्ट और 25,600-25,650 पर रेजिस्टेंस है। वहीं, निफ्टी बैंक के लिए 59,500-59,600 पर सपोर्ट है

Trading plan : बाजार में रिकवरी की कोशिश देखने को मिल रही है। निचले स्तरों से निफ्टी करीब 100 अंक सुधरकर निफ्टी 25600 के ऊपर आ गया है। HUL, MARUTI, ITC और टेक महिंद्रा ने बाजार को सहारा दिया है। बैंक निफ्टी में भी निचले स्तरों से करीब 400 अंक का सुधार देखने को मिला है। रियल्टी और तेल-गैस शेयरों में जोरदार बिकवाली है। इनके सेक्टर इंडेक्स करीब दो परसेंट फिसले हैं। रियल्टी में गोदरेज प्रॉपर्टी 5% फिसला है। साथ ही केमिकल और कैपिटल मार्केट इंडेक्स भी एक परसेंट नीचे कारोबार कर रहे हैं। वहीं चुनिंदा FMCG और कैपिटल मार्केट शेयरों में हल्की खरीदारी है।

बाजार: मुश्किल दिन

ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार के लिए आज खराब दिन है। हांलांकि निफ्टी ने आज फिर 25,500 को बचाया लिया है। इंट्राडे लो से ठीक-ठाक रिकवरी हुई है। निफ्टी में 100 और निफ्टी बैंक में 400 अंकों की रिकवरी आई है। 2-3 बड़े शेयरों की गिरावट का सपोर्ट पर असर पड़ा है। RIL, ICICI बैंक और विप्रो में बड़ी गिरावट आई है। खासतौर से ICICI बैंक ने सेंटिमेंट को खराब किया है। RIL पहले से गिरने के बावजूद और गिरा है। बड़ा सवाल ये है कि क्या अब 25,500 बचेगा?


Bank stocks : प्राइवेट मिडकैप बैंकों से बाजार नाखुश, RBL बैंक, IDBI बैंक और यस बैंक में तेज गिरावट

मार्केट: अब आगे क्या?

अनुज सिंघल ने आगे कहा कि बाजार में इस समय पैसा बनाना मुश्किल है। अगर शॉर्ट नहीं करना आता तो पैसा नहीं बन रहा है। नतीजों का मौसम अब तक कुछ खास नहीं रहा है। इस बार नतीजों से निराशा की गुंजाइश नहीं है। लेकिन जहां नतीजे बढ़िया हैं, वहां असर पॉजिटिव है। फेडरल बैंक और पॉलीकैब ब्रोकरेज अपग्रेड्स के बाद भागे है।

निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए उन्होंने कहा कि निफ्टी के लिए 25,475-25,525 पर सपोर्ट और 25,600-25,650 पर रेजिस्टेंस है। वहीं, निफ्टी बैंक के लिए 59,500-59,600 पर सपोर्ट और 60,000-60,100 पर रेजिस्टेंस है।

कल के लिए रणनीति

अनुज सिंघल का कहना है कि बाजार में अब भी असमंजस की स्थिति है। आज का निचला स्तर काफी अहम है। निफ्टी और बैंक निफ्टी ने अहम निचले स्तर बचाए हैं। अगर पोजीशन लेकर जानी ही है तो बैंक निफ्टी खरीदें। बैंक निफ्टी की पोजीशन को फिर निफ्टी पुट से हेज करें।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।