Trading Strategy : निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में शानदार रिकवरी आई है। निफ्टी निचले स्तरों से 200 प्वाइंट से ज्यादा सुधरकर 25650 के पार दिख रहा है। भारती, M&M, ICICI बैंक और इंफोसिस ने बाजार में जोश भरा है। बैंक निफ्टी में भी 500 प्वाइंट से ज्यादा का सुधार आया है। मिडकैप भी हरे निशान में लौट आया है। डिफेंस शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी का डिफेंस इंडेक्स करीब दो फीसदी चढ़ा है। डिफेंस में BEL, सोलार और GRSE के शेयर दो से तीन परसेंट चढ़े हैं। वहीं कैपिटल गुड्स, IT और ऑटो में भी रौनक है। दूसरी ओर सरकारी बैंक, NBFCs और रियल्टी में दबाव देखने को मिल रहा है।
ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी ने आज खरीदारी और बिकवाली दोनों जोन का सम्मान किया है। पहले 20 DEMA पर बिकवाली का ट्रेड बना। इसके बाद स्टॉप लॉस के स्तर से रैली का ट्रेड भी बना। मिडकैप शेयरों में भी जोरदार रिकवरी दिखी है। बड़ा सवाल ये है कि क्या बाजार बिहार चुनावों से पहले कुछ अच्छा भांप रहा है?
अनुज सिंघल का कहना है कि बाजार में शायद बॉटम बन चुका है। निफ्टी 20 DEMA के ऊपर चले तो बड़ी रैली हो सकती है। बाजार की अगली चाल काफी कुछ EXIT पोल पर निर्भर करेगी। दोनों तरफ के ट्रेड हैं, लेकिन पोजिशनल लॉन्ग की सलाह होगी।
अनुज सिंघल की राय है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 25,600-25,650 पर है। उसके बाद 25,650 के ऊपर 25,800 तक कोई रजिस्टेंस नहीं है। इसके लिए 25,450-25,500 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी बताते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि लॉन्ग रहें और 57,700 का स्टॉप लॉस रखें। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 58,200-58,300 पर है। वहीं, बड़ा रजिस्टेंस 58500-58700 पर है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।