Trading Plan : सिर्फ निफ्टी के दम पर बाजार में रैली देखने को मिल रही है। निफ्टी 23000 के पार दिख रहा है। हालांकि मिड और स्मॉलकैप की जोरदार पिटाई हुई है। एडवांस-डिक्लाइन रेश्यो खराब है। बैंक निफ्टी में भी दबाव है। लेकिन US में टेक शेयरों में बिकवाली से IT में जोश है। IT के साथ साथ फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में अच्छी तेजी है। दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब 2 फीसदी चढ़े है। वहीं डिफेंस, मेटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल और कैपिटल मार्केट में दबाव है।
