Trading plan : बाजार में आज एक्सपायरी और CAS कन्फ्यूजन का दबाव देखने को मिला है। CAS एडजेस्टमेंट के बाद निफ्टी स्पॉट करीब 100 अंक नीचे दिख रहा है। बैंक निफ्टी ऊपरी स्तरों से फिर फिसला है। HDFC बैंक कमजोर कड़ी बना है। मिडकैप और स्मॉलकैप की भी कमजोरी है। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 3 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। कल आने वाली क्रेडिट पॉलिसी से पहले रियल्टी और NBFCs में सबसे ज्यादा दबाव दिख रहा है। FMCG,IT और तेल गैस में भी एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। लेकिन कैपिटल गुड्स शेयरों में अच्छी खरीदारी आई है। यह सेक्टर इंडेक्स करीब एक फीसदी चढ़ा है।
