Get App

Trading Plan : RBI की पॉलिसी ने बाजार का मूड किया खराब, जानिए कल के लिए ट्रेडिंग रणनीति

Trading Plan : अनुज सिंघल ने कहा कि बड़ा ट्रेड अभी भी "रैली पर बिकवाली" का ही है। ये बाजार मैक्रो दिक्कत से जूझ रहा है। मेरे या किसी के कहने से डबल बॉटम नहीं बनेगा। सिर्फ हमारे चाहने से बाजार का बॉटम नहीं बनेगा। इस बाजार में एक Vicious Cycle चल रही है। ऊंचा क्रूड, कमजोर रुपया, FII की बिकवाली, कमजोर नतीजे बाजार की दिक्कत हैं

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 07, 2026 पर 3:22 PM
Trading Plan : RBI की पॉलिसी ने बाजार का मूड किया खराब, जानिए कल के लिए ट्रेडिंग रणनीति
Trading Plan :अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार का फोकस अब वापस क्रूड,रुपया और FII की बिकवाली पर है। ऑटो और NBFC शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट हुई

Trading Plan : RBI की हॉकिस पॉलिसी ने बाजार का मूड खराब कर दिया है। रिकवरी की सारी कोशिशें फेल हो गई हैं। निफ्टी 200 प्वाइंट टूटकर 22600 के नीचे आ गया है। बैंक निफ्टी ने भी 55000 का लेवल तोड़ा है। मिडकैप-स्मॉलकैप में भी प्रेशर है। ऊंचे क्रूड,US बॉन्ड यील्ड और रुपए की कमजोरी ने आग में घी का काम किया है। त्योहारों से पहले महंगे कर्ज का झटका लगा है। करीब चार साल बाद RBI ने दरें चौथाई परसेंट बढ़ाई हैं। महंगाई कंट्रोल करने के लिए आगे भी दरें बढ़ने के संकेत दिए गए हैं। FY27 का GDP ग्रोथ अनुमान भी 6.9 से बढ़ाकर 7.1% किया गया है।

आगे भी दरें बढ़ने के डर से ऑटो सेक्टर के सेंटिमेंट सबसे ज्यादा खराब हुआ है। ऑटो इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी टूटा है। मारुति, M&M, HUNDAI के शेयर 2 से 3 फीसद तक गिरे हैं। NBFCs और रियल्टी शेयरों में भी दबाव देखने को मिला है। रिजर्व बैंक का एक बड़ा फैसला आया है। फाइनेंशियल मार्केट्स को मजबूत करने के लिए स्पेशल कमेटी बनाई गई है। इसका मनी मार्केट,सरकारी बॉन्ड और फॉरेक्स मार्केट पर फोकस होगा। इस फैसले के बाद कैपिटल मार्केट शेयरों में तेजी आई है और BSE और एंजेल वन जोर भागे हैं।

TCS नतीजों के साथ कल से दूसरी तिमाही के रिजल्ट सीजन का आगाज होगा । आवाज़ अनुमान के मुताबिक कंपनी के कांस्टेंट करेंसी रेवेन्यू और मार्जिन बिल्कुल फ्लैट रह सकते हैं। हलांकि 9-10 अरब डॉलर की नई डील्स की उम्मीद है। कंपनी की कमेंट्री पर बाजार की खास नजर रहेगी।

एयरटेल ने पोस्टपेड टैरिफ 3% से 11% तक बढ़ाए हैं। नई दरें 8 अक्टूबर से लागू होंगी। नए प्लान में इंटरनेशनल रोमिंग मुफ्त होगी,मौजूदा ग्राहकों को नए प्लान में आने के लिए मिलेगा 1 महीने का टाइम मिलेगा। यह शेयर 2 परसेंट चढ़ा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें