Trading Plan: कच्चे तेल की नरमी और इंडिया VIX में गिरावट से मिलेगा सपोर्ट, निफ्टी-बैंक निफ्टी में देखने को मिल सकती है अच्छी रफ्तार
Trading Plan: उम्मीद है कि निफ्टी आज 24,500-24,600 की और बढ़ता दिखेगा जो एक अहम रेजिस्टेंस एरिया है। अगर निफ्टी लगातार इस जोन के ऊपर बना रहता है,तो इसके लिए 24,800-25,000 के अगले लेवल तक पहुंचने का रास्ता खुल सकता है। हालांकि,निफ्टी के लिए 24,200-24,000 का जोन तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है
Trading Plan: जतिन गेडिया का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 57,482 पर तत्काल रेजिस्टेंस है। जबकि 56,530 पर बैंक निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट है
Trading Plan : Nifty पहले से ही अपने अन्य अहम मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा था और अब यह अपने 200-डे EMA के ऊपर भी आ गया है। इसके साथ ही बेहतर होते मोमेंटम इंडिकेटर,कम होते तेल के दाम और India VIX में नरमी को देखते हुए उम्मीद है कि इंडेक्स अपनी रैली को 24,500-24,600 के जोन तक बढ़ाएगा,जो एक अहम रेजिस्टेंस एरिया है। अगर निफ्टी लगातार इस जोन के ऊपर बना रहता है,तो इसके लिए 24,800-25,000 के अगले लेवल तक पहुंचने का रास्ता खुल सकता है। हालांकि,निफ्टी के लिए 24,200-24,000 का जोन तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है।
वहीं,बैंक निफ्टी को 57,800-58,000 के जोन की ओर अपनी बढ़त जारी रखने के लिए शुक्रवार के 57,400 के हाई लेवल को पार करना होगा। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक,57,000-56,900 की रेंज बैंक निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट जोन का काम कर सकती है और इसके बाद 56,500 पर अगला अहम सपोर्ट होगा।
निफ्टी का आउट लुक और ट्रेडिंग रणनीति
तेजी मंडी में वाइस प्रेसीडेंट और टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट जतिन गेडिया का कहना है कि शुक्रवार को निफ्टी में तेजी जारी रही और पिछले 6 ट्रेडिंग सेशन में इसमें 800 से ज्यादा अंकों की बढ़त हुई। अब यह 24,500-24,600 के जोन के करीब पहुंच रहा है। यह जोन अप्रैल के हाई (24,602)और जुलाई के हाई (24,531) को जोड़ने वाली गिरती हुई ट्रेंडलाइन रेजिस्टेंस के साथ मेल खाता है। इस रेजिस्टेंस जोन को पार करने की कई कोशिशें नाकाम रही हैं। हालांकि,इस बार IT,ऑटो और फार्मा सेक्टर में मजबूती की वजह से ब्रेकआउट की संभावना ज्यादा नजर आ रही है।
वीकली और डेली मोमेंटम इंडिकेटर्स ने पॉजिटिव क्रॉसओवर दिखाए हैं। इसलिए,24,271 के सपोर्ट लेवल की ओर किसी भी गिरावट का इस्तेमाल खरीदारी के मौके के तौर पर किया जाना चाहिए। इससे 24,531 (जुलाई का हाई) और उसके बाद 24,772 (26,373-22,182 की गिरावट का 61.8 प्रतिशत फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट लेवल) के अपसाइड टारगेट तक पहुंचने की उम्मीद रहेगी।
डेरिवेटिव्स आंकड़ों की बात करें तो सबसे ज्यादा 'पुट ओपन इंटरेस्ट'24,000 स्ट्राइक पर है और उसके बाद 24,200 स्ट्राइक का नंबर आता है। वहीं,सबसे ज्यादा'कॉल ओपन इंटरेस्ट'24,600 स्ट्राइक पर है,जिसके बाद 25,000 स्ट्राइक है। 24,300-24,400 स्ट्राइक पर ज़ोरदार'पुट राइटिंग'और 24,200-24,300 स्ट्राइक पर 'कॉल अनवाइंडिंग' की वजह से'पुट-कॉल रेश्यो'(PCR) 1.29 से बढ़कर 1.49 हो गया है,जो तेजी का संकेत है।
अहम रेजिस्टेंस: 24,500, 24,600
अहम सपोर्ट: 24,300, 24,270
स्ट्रैटेजी: 24,330 पर स्टॉप-लॉस के साथ निफ्टी अगस्त फ्यूचर्स खरीदें और टारगेट 24,605-24,893 रखें।
जतिन गेडिया का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 57,482 (20-डे मूविंग एवरेज) पर तत्काल रेजिस्टेंस है। जबकि 56,530 पर (200-डे EMA) बैंक निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट है। मंथली चार्ट पर,बैंक निफ्टी ने जुलाई के लिए 'इनसाइड बार'पैटर्न बनाया है,जो कंसोलिडेशन का संकेत है। 58,710 (जून का हाई) के ऊपर जाने पर मंथली 'इनसाइड बार'पैटर्न से ब्रेकआउट का संकेत मिलेगा और 59,700-60,200 जोनन की ओर तेजी का अगला दौर शुरू हो सकता है।
डेरिवेटिव्स आंकड़ों की बात करें तो सबसे ज्यादा कॉल और पुट ओपन इंटरेस्ट 58,000 स्ट्राइक पर है। 58,000 स्ट्रैडल का कुल प्रीमियम लगभग 1,500 प्वाइंट्स है, जो अगस्त सीरीज़ के लिए 56,500-59,000 की अनुमानित रेंज का संकेत है। PCR 0.86 है,जो थोड़ी मंदी की ओर झुकाव के साथ न्यूट्रल स्थिति का संकेत है।
ओवरऑल स्ट्रक्चर को देखते हुए,56,500 (200-डे EMA) एक अहम टेक्निकल सपोर्ट है,जिसके बने रहने की उम्मीद है। अगर यह लेवल नीचे आता है,तो ट्रेडर्स को लॉन्ग पोजीशन लेने से पहले खरीदारी आने का इंतजार करना चाहिए।
अहम रेजिस्टेंस : 57,500, 57,800
अहम सपोर्ट : 56,600, 56,500
स्ट्रैटेजी : 57,200-57,100 के आस-पास गिरावट पर बैंक निफ्टी अगस्त फ्यूचर्स खरीदें। स्टॉप-लॉस 56,600 और टारगेट 57,900-58,000 रखें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।