Get App

Trading plan : निफ्टी में लॉन्ग रहें और 25,800-25,900 जोन में पोजीशन जोड़ें, बाजार का टेक्सचर अभी भी 'गिरावट में खरीदारी' वाला

Trading Strategy : अनुज सिंघल ने कहा कि आज बाजार का प्राइस एक्शन काफी अच्छा है। अब छोटी ग्लोबल करेक्शन से बाजार नहीं गिरेगा। बैंक निफ्टी ने फिर से आज रिकवरी को लीड किया है। बैंक निफ्टी ने नया हाई भी लगाया है। लेकिन मिडकैप ने आज अंडरपरफॉर्म किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 18, 2025 पर 3:21 PM
Trading plan : निफ्टी में लॉन्ग रहें और 25,800-25,900 जोन में पोजीशन जोड़ें, बाजार का टेक्सचर अभी भी 'गिरावट में खरीदारी' वाला
Nifty Trend : अनुज सिंघल की राय है कि एक नजर ग्लोबल संकेतों पर जरूर रखें। अगर ग्लोबल मार्केट ज्यादा गिरे तो चिंता होगी

Market Today : निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में रिकवरी का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी निचले स्तरों से 100 प्वाइंट से ज्यादा चढ़कर 26000 के करीब पहुंच गया है। भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, रिलायंस और मारुति ने बाजार में जोश भरा है। बैंक निफ्टी में दूसरे दिन भी नया शिखर बना है। मिडकैप में भी थोड़ा सुधार देखने को मिल रहा है। रियल्टी और मेटल शेयरों में आज सबसे ज्यादा कमजोरी देखने को मिल रही है। दोनों सेक्टर इंडेक्स एक फीसदी से ज्यादा फिसले हैं। रियल्टी में DLF, ओबेरॉय, ब्रिगेड और सोभा 1.5 फीसदी से ज्यादा टूटे हैं। साथ ही IT, फार्मा और कैपिटल गुड्स भी कमजोर नजर आ रहे हैं।

बाजार: डरना मना है

ऐसे में बाजार की आगे की संभावना और रणनीति पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज बाजार का प्राइस एक्शन काफी अच्छा है। अब छोटी ग्लोबल करेक्शन से बाजार नहीं गिरेगा। बैंक निफ्टी ने फिर से आज रिकवरी को लीड किया है। बैंक निफ्टी ने नया हाई भी लगाया है। लेकिन मिडकैप ने आज अंडरपरफॉर्म किया है।

बाजार: अब आगे क्या?

अनुज सिंघल की राय है कि एक नजर ग्लोबल संकेतों पर जरूर रखें। अगर ग्लोबल मार्केट ज्यादा गिरे तो चिंता होगी। लेकिन 2-3 दिन की गिरावट में कोई दिक्कत नहीं। बाजार का टेक्सचर अभी भी 'गिरावट में खरीदारी' वाला ही है

निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए उन्होंने कहा कि लॉन्ग रहें और 25,800-25,900 जोन में पोजीशन जोड़ें। लॉन्ग सौदों में 25,750 का सख्त SL लगाएं। वहीं, बैंक निफ्टी पर बात करते हुए उन्होंने सलाह दी कि लॉन्ग रहें और हर गिरावट में खरीदें। लॉन्ग सौदों में 58,700 का सख्त SL लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें