Trading Plan: बाजार का टेक्निकल ढ़ाचा अभी की कमजोर, एक्सपर्ट से जानें निफ्टी-बैंक निफ्टी में कैसे बनेगा पैसा

Trading Plan: निफ्टी के लिए 22600–22500 का जोन तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है और इसके बाद 22300–22200 का जोन एक बड़े सपोर्ट के रूप में काम करेगा। ऊपर की तरफ, 22800 का स्तर तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है, जबकि 23000–23100 का जोन एक बड़ा रेजिस्टेंस बना रहेगा

अपडेटेड Oct 15, 2026 पर 8:22 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trading Plan: फिलहाल,बैंक निफ्टी अपने अहम मूविंग एवरेज के नीचे ट्रेड कर रहा है, जो लगातार रेजिस्टेंस का काम कर रहे हैं। वहीं, मोमेंटम इंडिकेटर और ऑसिलेटर न्यूट्रल संकेत दे रहे हैं

Trading Plan : मंदी के रुझान में कुछ कमी के संकेत मिलने के बावजूद, ब्रॉडर मार्केट का ढांचा कमजोर बना हुआ है और निफ्टी में कंसोलिडेशन का दौर जारी रहने की उम्मीद है। इसके लिए 22,600–22,500 का दायरा तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है, जिसके बाद 22,300–22,200 का स्तर एक अहम सपोर्ट जोन के रूप में काम करेगा। ऊपर की ओर 22,800 का स्तर तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। जबकि 23,000–23,100 का दायरा एक बड़ा रेजिस्टेंस बना हुआ है।

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बैंक निफ्टी को 56,000–56,200 के जोन में रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। नीचे की तरफ,सबसे पहला सपोर्ट 55,100 पर है और इसके बाद 54,700–54,400 का बड़ा सपोर्ट जोन है।

निफ्टी आउटलुक और रणनीति


SBI सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च के हेड सुदीप शाह का कहना है कि बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी पिछले 11 ट्रेडिंग सत्रों से लगभग 630 अंकों के एक सीमित दायरे में बना हुआ है। हाल ही में आई भारी गिरावट के बाद, इंडेक्स का यह साइडवेज मूवमेंट उसे उसके 20-दिवसीय EMA के करीब लाने में मददगार रही है, जो प्राइस में धीरे-धीरे 'मीन रिवर्जन'(औसत स्तर की ओर वापसी) का संकेत देता है।

फिलहाल, यह इंडेक्स अपने अहम मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहा है और ये एवरेज भी नीचे की ओर ही जा रहे हैं। इसके अलावा, मोमेंटम इंडिकेटर और ऑसिलेटर किसी खास दिशा की ओर झुकाव नहीं दिखा रहे हैं, जिससे पता चलता है कि मार्केट एक सीमित दायरे (रेंज-बाउंड) में चल रहा है।

आगे 22,800-22,850 का दायरा इंडेक्स के लिए तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। नीचे की तरफ,22,300-22,250 का दायरा एक अहम सपोर्ट एरिया बना हुआ है। रेजिस्टेंस के ऊपर निर्णायक ब्रेकआउट या सपोर्ट के नीचे ब्रेकडाउन से इंडेक्स में अगली बड़ी चाल देखने को मिल सकती है।

अहम रेजिस्टेंस: 22,800, 22,850

अहम सपोर्ट: 22,300, 22,250

रणनीति: 22,630 के नीचे निफ्टी फ्यूचर्स बेचें, जिसमें 22,740 का स्टॉप-लॉस और 22,430 का टारगेट रखें।

बैंक निफ्टी आउटलुक और रणनीति

सुदीप शाह का कहना है कि बैंकिंग बेंचमार्क इंडेक्स 'बैंक निफ्टी' पिछले 11 ट्रेडिंग सत्रों से काउंटर-ट्रेंड तरीके से कंसोलिडेट हो रहा है, जिसके चलते डेली चार्ट पर एक 'बेयरिश फ्लैग' जैसा पैटर्न बन गया है। इस कंसोलिडेशन के बावजूद, पिछले कुछ ट्रेडिंग सत्रों में यह इंडेक्स प्रमुख सूचकांकों (फ्रंटलाइन इंडिसेस) के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करता रहा है, जो इसकी रिलेटिव स्ट्रेंथ को दर्शाता है।

फिलहाल,बैंक निफ्टी अपने अहम मूविंग एवरेज के नीचे ट्रेड कर रहा है, जो लगातार रेजिस्टेंस का काम कर रहे हैं। वहीं, मोमेंटम इंडिकेटर और ऑसिलेटर न्यूट्रल संकेत दे रहे हैं, जिससे पता चलता है कि निकट भविष्य में किसी स्पष्ट दिशा में मजबूत मोमेंटम की कमी है।

आगे चलकर, 56,000-56,100 का ज़ोन , जो 50-दिन के EMA के साथ मेल खाता है, इंडेक्स के लिए एक बड़ी रुकावट का काम कर सकता है। नीचे की तरफ, 54,800-54,700 का ज़ोन एक अहम सपोर्ट एरिया बना हुआ है। इनमें से किसी भी स्तर को पार करने पर इंडेक्स में एक बड़ा और स्पष्ट ट्रेंड देखने को मिल सकता है।

अहम रेजिस्टेंस: 56,000, 56,100 ज़ोन

अहम सपोर्ट: 54,800, 54,700

रणनीति: 55,400 के नीचे बैंक निफ्टी फ्यूचर्स को बेचें, स्टॉप-लॉस 55,800 और टारगेट 54,800 रखें।

 

 

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।