Get App

Trading Plan: उछाल में बिकवाली की रणनीति कर रही बाजार में काम, बैंक निफ्टी में 60,800 लेवल पर रखें नजर

Trading Plan:बाजार कमजोर दिख रहा है, 'Sell on rally' काम कर रही है। पिछले 2 दिनों से पहले 15 मिनट में बिकवाली काम कर रही है। केवल अच्छी बात ये है कि बैंक निफ्टी 60,800 को डिफेंड कर रहा है। 3 दिनों से लगातार बैंक निफ्टी का निचला स्तर 60,800 रहा है । इस पर नजर रखिए, अगर 60,800 टूटा तो करेक्शन को लीड कर सकता है।

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Feb 27, 2026 पर 9:07 AM
Trading Plan: उछाल में बिकवाली की रणनीति कर रही बाजार में काम, बैंक निफ्टी में 60,800 लेवल पर रखें नजर
Trading plan : अनुज सिंघल ने कहा किक निफ्टी में 60,800 पर सबके SL लगे हुए हैं। 60,800 टूटा तो 200 अंक और गिर सकते हैं। अभी के लिए अपनी लॉन्ग पोजीशन में 60,800 का SL रखें।

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

बाजार कमजोर दिख रहा है, 'Sell on rally' काम कर रही है। पिछले 2 दिनों से पहले 15 मिनट में बिकवाली काम कर रही है। केवल अच्छी बात ये है कि बैंक निफ्टी 60,800 को डिफेंड कर रहा है। 3 दिनों से लगातार बैंक निफ्टी का निचला स्तर 60,800 रहा है । इस पर नजर रखिए, अगर 60,800 टूटा तो करेक्शन को लीड कर सकता है। IT अभी भी सबसे कमजोर हिस्सा है, सभी रैली में बिकवाली आ जाती है। कल से FIIs फिर अपनी पुरानी बिकवाली की आदत पर लौट आए। FIIs ने कैश में करीब `3,500 Cr की बिकवाली की, जो 9 दिनों में सबसे ज्यादा है। एक अच्छी बात ये है कि मार्केट ब्रेड्थ ठीक-ठाक रही है। सेलेक्टिव मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी रैली देखी जा रही है।

आज के संकेत

आज बाजार पर किसी एक्सपायरी का दबाव नहीं है। BSE और NSE दोनों की मंथली एक्सपायरी खत्म हो चुकी है। बाजार अब साफ स्लेट से शुरू कर सकता है। फरवरी का आज आखिरी ट्रेडिंग सत्र, सोमवार को बाजार ऑटो बिक्री आंकड़ों पर रिएक्ट करेगा। ऑटो बिक्री सोमवार को सबसे बड़ा ट्रिगर होगा। अगर ऑटो बिक्री आंकड़े शानदार रहे तो बाजार को रैली का मैक्रो कारण मिल जाएगा । टैरिफ फैक्टर अब लगभग खत्म हो चुका है। बाजार की बड़ी चिंता अब AI ट्रेड है। AI ट्रेड में भारत को सबसे बड़ा नुकसान वाला माना जा रहा है। चीन और US को AI ट्रेड का सबसे बड़ा फायदा मिलने की संभावना है। इसलिए FIIs अब भी भारत में बड़ी वापसी नहीं करेंगे। भारत में हाल की FIIs की खरीदारी भरोसेमंद नहीं है। अगर कल जैसा 2-3 दिन और देखने को मिले तो FIIs बिकवाली फिर तेज हो जाएगी। कल रात ब्रेंट या डॉलर इंडेक्स में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया।

बाज़ार: क्या हो रणनीति?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें