Get App

Trading plan : ये बाजार पोजीशन कैरी करने वाला नहीं, इंट्राडे में दोनों तरफ मिल रहे हैं मौके

Trading plan : बाजार ने आज गैप डाउन के बाद शानदार रिकवरी दिखाई। खासतौर पर बैंक निफ्टी और मिडकैप्स में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली है। 22,550 के लेवल पर आज सुबह हमारा खरीदारी का नजरिया था। इंट्रा-डे में 200 पॉइंट से ज्यादा की रिकवरी हुई। उम्मीद के मुताबिक, IT ने आज अंडरपरफॉर्म किया है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 28, 2026 पर 3:27 PM
Trading plan : ये बाजार पोजीशन कैरी करने वाला नहीं, इंट्राडे में दोनों तरफ मिल रहे हैं मौके
Trading Strategy : अनुज सिंघल के मुताबिक निफ्टी के लिए 22,500-22,600 पर सपोर्ट और 22,750-22,850 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी के लिए 53,800-54,000 पर सपोर्ट और 54,500-54,700 पर रेजिस्टेंस है

Trading plan : गैप-डाउन के बाद बाजार में शानदार रिकवरी आई। निफ्टी निचले स्तरों से 200 प्वाइंट सुधर कर 22700 के पार दिख रहा है। बैंक निफ्टी और मिड-स्मॉलकैप में भी जबरदस्त बाउंसबैक दिखा है। IT भी रिकवरी की कोशिश में है। जियो प्लेटफॉर्म्स की ब्लॉकबस्टर एंट्री हुआ है। यह शेयर आज 21% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है। जियो प्लेटफॉर्म्स पहले ही दिन देश की दूसरी सबसे वैल्युएबल कंपनी बन गई। मार्केट कैप 12.5 लाख करोड़ रुपए के पार चला गाय। टाटा को पीछे छोड़ रिलायंस देश का सबसे बड़ा कॉरपोरेट घराना बन गया है।

शानदार नतीजों के बाद पीरामल फार्मा 16% ऊपर है। इधर L&T और PG इलेक्ट्रोप्लास्ट में भी जबरदस्त एक्शन देखने को मिला है। हिंदुस्तान जिंक भी ऊपर है। इधर AI ट्रेड की वापसी से हिताची और GVT&D में रौनक है। जबकि IT शेयर 4 परसेंट तक नीचे आए हैं। FMCG और तेल-गैस शेयरों में दबाव दिख रहा है। दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब दो परसेंट फिसले हैं। रियल्टी और सरकारी बैंक में भी प्रेशर है। ऑटो और फार्मा में हल्की खरीदारी है।

बाजार: गैप डाउन के बाद रिकवरी

बाजार पर अपनी राय साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार ने आज गैप डाउन के बाद शानदार रिकवरी दिखाई। खासतौर पर बैंक निफ्टी और मिडकैप्स में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली है। 22,550 के लेवल पर आज सुबह हमारा खरीदारी का नजरिया था। इंट्रा-डे में 200 पॉइंट से ज्यादा की रिकवरी हुई। उम्मीद के मुताबिक, IT ने आज अंडरपरफॉर्म किया है। साथ ही, RIL में भी मुनाफावसूली आई। सरकारी बैंक और फार्मा शेयरों में अच्छी तेजी रही। एडवांस/डिक्लाइन आज ठीक-ठाक है। CNBC-आवाज़ के आज के दांव शेयरों में बढ़िया चाल दिखी है। पीरामल फार्मा और PGEL आज के हीरो बने।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें