Trading Plan: ट्रेडर पोजिशनली शॉर्ट रहें लेकिन इंट्राडे में दोनों तरफ के खोजें मौके- अनुज सिंघल

Trading Plan:बस अब एक सपोर्ट बचा है, हाल का low 23,697 पर है। अगर वो टूटा तो 23,500 और फिर 23,000 भी संभव है। अगर आज नहीं भी टूटा तो भी आगे टूटने का रिस्क रहेगा। इस बाजार में परसों जैसी रैली मिलती रहेगी। गैप डाउन पर शॉर्ट नहीं करना है

अपडेटेड Mar 12, 2026 पर 9:09 AM
Story continues below Advertisement
Trading plan : बस अब एक सपोर्ट बचा है, हाल का low 23,697 पर है। अगर वो टूटा तो 23,500 और फिर 23,000 भी संभव है।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग ए़डिटर, सीएनबीसी-आवाज

कल जिस तरह बाजार गिरा, वो काफी डरावना था। एक बात साफ है- बड़ा ट्रेंड गिरावट का है। हमारा नजरिया रहा है कि ये बाजार लेवल वाला नहीं है। ये बाजार आपको कुछ कह रहा है– पैसा बचाइए। इस बाजार में पैसा बचाएंगे तभी तो आगे पैसा बनाएंगे। कोविड या बाकी पिछली गिरावटों के आपको काफी उदाहरण मिलेंगे, लेकिन उस समय जब बाजार में बॉटम बना, तो क्या आपके पास पैसा था?कुछ लोग आपको ज्ञान देंगे क्योंकि उनके पास अनलिमिटेड पैसा है. जिनके पास अनलिमिटेड पैसा है, वो आपको कहेंगे– सिर्फ खरीदारी कीजिए। लेकिन इस बाजार में बड़ा पैसा उसने बनाया जिसने शॉर्ट किया और शॉर्ट करके पैसा बनाने में कोई बुराई नहीं है।एक बात साफ है- बड़ा ट्रेंड गिरावट का है

बाजार: तेल में उबाल


आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी वाला दिन है जबकि बड़ा सवाल क्या हम कल पहले ही गिर चुके हैं? क्योंकि कल हम तब गिरे जब ग्लोबल बाजार स्थिर थे और कल हम तब गिरे जब क्रूड $87-88 पर स्थिर था। आज सुबह-सुबह क्रूड फिर $100 को छूकर आया है और US बाजार में भी कल गिरावट हुई है, हालांकि दिन के निचले स्तरों से रिकवरी भी हुई। IEA की एडिशनल सप्लाई हो या ट्रंप का भरोसा, क्रूड फिर भागा। आपके या मेरे चाहने से ये युद्ध खत्म नहीं होगा और ये युद्ध रूस-यूक्रेन या भारत-पाकिस्तान वाला नहीं है। ये युद्ध एक सभ्यता की दूसरी सभ्यता से लड़ाई है। ईरान ने कहा है कि हम क्रूड को $200 तक पहुंचा देंगे। $200 रहने भी दें, क्या हम $150 के लिए तैयार हैं? अभी तो सिर्फ $100 पार हुआ है और इतने रेस्टोरेंट्स बंद हो गए। सोचिए अगर $150 पार हुआ तो महं गाई पर क्या असर होगा। जो मर्सिडीज या BMW में चलते हैं, वो आपको LPG इस्तेमाल करने से मना कर रहे हैं। इतनी ही देश की फिक्र है तो मेट्रो इस्तेमाल करिए– फ्यूल और टाइम दोनों बचेंगे।

LPG किल्लत का असर

मुंबई का प्रसिद्ध वड़ा पाव हब लाडू सम्राट कल से अचानक बंद हुआ। कारण LPG सिलेंडरों की भारी कमी आई। दुकान चलाने के लिए जरूरी 4 सिलेंडर भी उपलब्ध नहीं थे । दुकान रोजाना सुबह 7 बजे से रात तक औसतन 10,000 वड़ा पाव बेचती है । सबूदाना वड़ा, मिसाल और अन्य महाराष्ट्रीयन स्नैक्स भी बहुत फेमस हैं। LPG सप्लाई की कमी से दुकान को शटर डाउन करना पड़ा।

अब क्या करें ट्रेडर और निवेशक

ट्रेडर पोजिशनली शॉर्ट रहें लेकिन इंट्राडे में दोनों तरफ मौके खोजें। शॉर्ट करने के लिए आपको मंगलवार जैसी रैली का इंतजार करना होगा। जहां रैली फेल हो, वहीं शॉर्ट करने का फायदा है। कल भी हमने 24,300 फेल होने पर शॉर्ट की बात की थी और 24,050 तोड़ने पर शॉर्ट जोड़ने की भी बात हुई थी। इंट्राडे में बैंक निफ्टी की लॉन्ग ट्रेड जरूर फेल हुई, लेकिन आप सब कुछ नहीं पकड़ पाएंगे और अगर आपने इस बाजार में बड़ा ट्रेंड पकड़ लिया, वो काफी है। अगर इन्वेस्टर हैं तो अपनी दूसरी पैसे का दूसरा भाग लगाने के लिए तैयार रहें। हमने निफ्टी ETF की पहला भाग 23,800 पर लिया था। अगला हिस्सा आपको 23,000 पर लगाना होगा। 23,000 ना आए तो बढ़िया है, आ गया तो मौका होगा। तीसरा और चौथा हिस्सा 22,000 और 21,000 के लिए बचा कर रखिए। जरूरी नहीं है कि ये लेवल्स आएं और ये भी जरूरी नहीं कि बाजार वहां भी रुक जाए। थोड़ा सा अपना एक्सपोजर इस समय फार्मा में बढ़ा दें। थोड़ा सा बैंक और NBFC में एक्सपोजर अब कम करें।

निफ्टी पर रणनीति

बस अब एक सपोर्ट बचा है, हाल का low 23,697 पर है। अगर वो टूटा तो 23,500 और फिर 23,000 भी संभव है। अगर आज नहीं भी टूटा तो भी आगे टूटने का रिस्क रहेगा। इस बाजार में परसों जैसी रैली मिलती रहेगी। गैप डाउन पर शॉर्ट नहीं करना है। जहां रिकवरी फेल हों, वहां शॉर्ट करना है। अगर नेकेड शॉर्ट नहीं कर सकते तो पुट स्प्रेड बनाएं। मंथ एंड के पुट पर स्प्रेड एक अच्छी स्ट्रैटेजी होगी।

बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी

बैंक निफ्टी ने परसों की पूरी रैली गंवाईऔर ठीक 200 DMA पर जाकर वो रैली फेल हुई। यहां से 54,000 और 52,000 तक जाने का रिस्क खुला हुआ है। अगर क्रूड 150 तक गया तो बैंक निफ्टी में कोई सपोर्ट काम नहीं करेगा।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।