Trading Plan: क्या 52,000 के लेवल पर टिक सकता है बैंक निफ्टी? जानें कैसा रहेगा बाजार का हाल

निफ्टी 50 में संभावित कंसॉलिडेशन के बीच तेजी का सिलसिला जारी रह सकता है। यह सूचकांक 25,000 पर रेजिस्टेंस का सामना कर रहा है, जबकि तात्कालिक सपोर्ट 24,700-24,600 पर है। इसके अलावा, निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट लेवल 24,500 पर है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बैंक निफ्टी 52,500-52,800 के जोन में आगे बढ़ सकता है और इसे 51,900 पर सपोर्ट मिल सकता है

अपडेटेड Oct 20, 2024 पर 8:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
निवेशकों को किसी भी दिशा में आक्रामक बिडिंग से पहले स्पष्ट ब्रेकआउट के लिए इंतजार करने की सलाह दी जाती है।

निफ्टी 50 (Nifty 50) में संभावित कंसॉलिडेशन के बीच तेजी का सिलसिला जारी रह सकता है। यह सूचकांक 25,000 पर रेजिस्टेंस का सामना कर रहा है, जबकि तात्कालिक सपोर्ट 24,700-24,600 पर है। इसके अलावा, निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट लेवल 24,500 पर है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बैंक निफ्टी 52,500-52,800 के जोन में आगे बढ़ सकता है और इसे 51,900 पर सपोर्ट मिल सकता है। निफ्टी 50 सूचकांक 18 अक्टूबर को 104 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 24,854 पर बंद हुआ, जबकि बैंक निफ्टी 805 अंक यानी 1.57 पर्सेंट ऊपर 52,094 पर बंद हुआ।

हम यहां निफ्टी के आउटलुक को लेकर एक्सपर्ट्स की राय पेश कर रहे हैं

राजेश भोसले, टेक्निकल एनालिस्ट, एंजल वन


प्रमुख रेजिस्टेंस लेवल: 25,000, 25,100, 25,250

प्रमुख सपोर्ट लेवल: 24,700, 24,600, 24,550

रणनीति: निवेशकों को किसी भी दिशा में आक्रामक बिडिंग से पहले स्पष्ट ब्रेकआउट के लिए इंतजार करने की सलाह दी जाती है। साथ ही, निवेशकों को स्टॉक आधारित अवसरों पर फोकस करना चाहिए।

राजेश पालवीय, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च (हेड, टेक्निकल डेरिवेटिव्स), एक्सिस सिक्योरिटीज

प्रमुख रेजिस्टेंटस लेवल: 25,000, 25,200

प्रमुख सपोर्ट: 24,700, 24,550

रणनीति: 24,780 के लेवल पर खरीदारी की जा सकती है, जबकि स्टॉप लॉस 24,650 है।

जिगर पटेल, सीनियर मैनेजर, इक्विटी रिसर्च, आनंद राठी

प्रमुख रेजिस्टेंस लेवल: 25,500

अहम सपोर्ट लेवल: 24,500

रणनीति: बैंक निफ्टी फ्यूचर्स में खरीदारी का लेवल 52,100 तय किया है, जबकि स्टॉप लॉस का लेवल 51,750 है।

डिस्क्लोजर: मनीकंट्रोल. कॉम पर दी गई सलाह निजी राय होती है। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।