Nifty Trading Strategy : बाजार ने पिछले सप्ताह की बढ़त को एक ही दिन में आसानी से गंवा दिया। कल निफ्टी में 1.3 फीसदी की गिरावट आई और आखिरकार 4 नवंबर को इसने अगस्त के निचले स्तर को छू लिया। निफ्टी ने डेली चार्ट पर बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया जो कमजोरी को दर्शाता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर निफ्टी 50 इंडेक्स 24,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे रहता है तो इसका अगला डाउनसाइड लक्ष्य 23 500 होगा जो 200-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) के आसपास स्थित है। वहीं, ऊपर की ओर निफ्टी के लिए 24,200-24,300 पर रजिस्टेंस देखने को मिल रहा है। वहीं, बैंक निफ्टी को 51,700 की ओर वापसी करने के लिए 51,000 से ऊपर टिके रहना होगा। यदि यह नीचे गिरता है तो इसके लिए तत्काल सपोर्ट 50,800 पर और उसके बाद 50,500 पर होगा।
