Trading Plan: बाजार के कमजोर होते रुझान को देखते हुए। Nifty 50 और Bank Nifty, डेली चार्ट पर डाउनवर्ड स्लोपिंग चैनल के अंदर ट्रेड करते हुए लोअर हाई–लोअर लो का पैटर्न बना रहे हैं। ये बाजार में कमजोरी का संकेत है। ऐसे में कोई भी रिकवरी खरीदारी का रुझान शायद ज्यादा देर तक न टिक पाए। Nifty 50 में तेजी के लिए उसे अपने हाल के 'स्विंग हाई'24,100 के ऊपर बंद होना और उस स्तर पर टिके रहना होगा। तब तक,कंसोलिडेशन जारी रहने की संभावना है,जिसमें 23,200 पर तत्काल सपोर्ट है,जबकि तत्काल रेजिस्टेंस 23,700–23,800 के जोन में दिख रहा है। इस बीच,अगर और रिकवरी होती है,तो Bank Nifty को 54,400 पर और उसके बाद 55,100 पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। बाजार जानकारों का कहना कि नीचे की तरफ 53,100 के तत्काल सपोर्ट के तौर पर काम करने की उम्मीद है और उसके बाद 52,800 पर अगला सपोर्ट होगा।
