Get App

Flipkart से ऑर्डर किया 95 हजार का टैबलेट, बॉक्स खोलते ही उड़ गए होश...वायरल हो रहा वीडियो

फ्लिपकार्ट से करीब 95 हजार रुपये का Samsung Tab मंगाने वाले एक ग्राहक को डिलीवरी के दौरान बड़ा झटका लगा। ओपन-बॉक्स डिलीवरी में टैबलेट की जगह बॉक्स से पुरानी और फटी हुई इकोनॉमिक्स की किताब निकली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Jul 12, 2026 पर 5:08 PM
Flipkart से ऑर्डर किया 95 हजार का टैबलेट, बॉक्स खोलते ही उड़ गए होश...वायरल हो रहा वीडियो
डिलीवरी एजेंट ने ग्राहक के सामने जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पैकेट खोला

ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले एक कस्टमर के साथ चौंकाने वाली घटना सामने आई है। व्यक्ति ने फ्लिपकार्ट से एक महंगा टैबलेट मंगाया था, लेकिन डिलीवरी के समय बॉक्स खोलने पर उसमें टैबलेट की जगह फटी हुई पुरानी किताब निकली। इस पूरी ओपन-बॉक्स डिलीवरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस पर कई लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। फ्लिपकार्ट को भी इस मामले पर सफाई देनी पड़ी।

टेबलेट की जगह निकली बुक

कस्टमर ने इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी है। व्यक्ति ने बताया कि उसने फ्लिपकार्ट से करीब 95 हजार रुपये का प्रीमियम Samsung Galaxy Tab S10+ ऑर्डर किया था। ये ऑर्डर फ्लिपकार्ट की ओपन-बॉक्स डिलीवरी सुविधा के तहत था। इसलिए व्यक्ति ने डिलीवरी एजेंट की मौजूदगी में ही पैकेट खोला और पूरी अनबॉक्सिंग प्रक्रिया का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि डिलीवरी एजेंट ने ग्राहक के सामने जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पैकेट खोला। लेकिन बॉक्स के अंदर नया टैबलेट मिलने के बजाय एक पुरानी, फटी हुई और इस्तेमाल की हुई इकोनॉमिक्स की किताब निकली।

यूजर ने किया पोस्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें