Nifty Trading Strategy : 14 मई को निफ्टी सीमित दायरे में कारोबार करने के बढ़त के साथ बंद हुआ। यह सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर और सोमवार के निचले स्तर से ऊपर टिका रहा। इस सप्ताह की शुरुआत से ही वोलैटिलिटी इंडेक्स में गिरावट आ रही है। तेजी के लिए बेहतर मोमेंटम बना हुआ है। आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में निफ्टी धीरे-धीरे 24,800-25,000 की ओर जाता दिख सकता है। निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 24,500 पर है। उसके बाद 24,380 पर अगला बड़ा सपोर्ट है। इस बीच, मार्केट एक्सपर्ट्स बैंक निफ्टी में गिरावट पर खरीदारी की सलाह दे रहे हैं। उनका मानना है कि जब तक यह इंडेक्स 54,400-54,500 के जोन में बना रहेगा तब तक इसके 55,200-55,500 की ओर बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
