Nifty trend : बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स 28 मई को सुस्त शुरुआत कर सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी 24,800 अंक के आसपास मामूली गिरावट के साथ शुरुआत के संकेत दे रहा है। इस महीने इन दोनों इंडेक्सों में 2 और 1.6 फीसदी की बढ़त हुई है। 27 मई को बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स कल इंट्राडे में करीब 1,300 अंक उछला। तेजड़िए और मंदड़िए बाजार की लगाम अपने हाथ में लेने के लिए संघर्ष करते दिखे। ऑटो और आईटी में भारी बिकवाली के कारण निफ्टी और सेंसेक्स की लगातार दो दिनों की बढ़त का क्रम टूट गया। फिर भी, इस उठापटक के बीच, ब्रॉडर मार्केट ने अपना धीरज बनाए रखा और उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र के अंत में मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।
