Get App

Trading Plan: Nifty-Bank Nifty रिकॉर्ड हाई पर, मुनाफे के लिए अब ये रखें स्ट्रैटेजी

Trading Plan: कंसालिडेशन फेज से गुजरते हुए मंथली एक्सपायरी के दिन Nifty 50 में कारोबार खत्म होने के आखिरी घंटे में जोरदार तेजी दिखी। बुल्स के दम पर 26 सितंबर को इंट्रा-डे में यह 26,250 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। बैंक निफ्टी भी रिकॉर्ड हाई पर पहुंचकर क्लोजिंग बेसिस पर नए हाई पर बंद हुआ। जानिए आगे क्या रुझान है और निफ्टी-बैंक निफ्टी से मुनाफे के लिए क्या स्ट्रैटेजी रखें?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 27, 2024 पर 8:08 AM
Trading Plan: Nifty-Bank Nifty रिकॉर्ड हाई पर, मुनाफे के लिए अब ये रखें स्ट्रैटेजी
गुरुवार को निफ्टी 0.81 फीसदी की बढ़त के साथ 26,216.05 के रिकॉर्ड हाई (क्लोजिंग बेसिस पर) पर बंद हुआ। इंट्रा-डे में यह 26,250.90 तक पहुंचा था। वहीं बैंक निफ्टी 0.51 फीसदी उछलकर 54,375.35 के रिकॉर्ड हाई (क्लोजिंग बेसिस) पर बंद हुआ था। इंट्रा-डे में यह 54,467.35 के रिकॉर्ड हाई तक गया था।

Trading Plan: कंसालिडेशन फेज से गुजरते हुए मंथली एक्सपायरी के दिन Nifty 50 में कारोबार खत्म होने के आखिरी घंटे में जोरदार तेजी दिखी। बुल्स के दम पर 26 सितंबर को इंट्रा-डे में यह 26,250 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। डेलीफ्रेम पर इसने बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। रुझान आगे भी पॉजिटिव बने रहने के संकेत हैं लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक 26300 और फिर 26500 का लेवल पार करने से पहले निफ्टी कंसालिडेट हो सकता है। डाउनसाइड इसे 26 हजार के लेवल पर सपोर्ट मिल रहा है। बैंक निफ्टी की बात करें तो इसे 54500 पर रेजिस्टेंस झेलना पड़ सकता है और डाउनसाइड इसे 54,000 के लेवल पर सपोर्ट मिल रहा है।

गुरुवार को निफ्टी 0.81 फीसदी की बढ़त के साथ 26,216.05 के रिकॉर्ड हाई (क्लोजिंग बेसिस पर) पर बंद हुआ। इंट्रा-डे में यह 26,250.90 तक पहुंचा था। वहीं बैंक निफ्टी 0.51 फीसदी उछलकर 54,375.35 के रिकॉर्ड हाई (क्लोजिंग बेसिस) पर बंद हुआ था। इंट्रा-डे में यह 54,467.35 के रिकॉर्ड हाई तक गया था।

Nifty के लिए ऐसे बनाएं ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी

इस हफ्ते निफ्टी करीब 800 प्वाइंट्स ऊपर चढ़ा है। मोतालाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रमुख (इक्विटी डेरिवेटिव्स एंड टेक्निकल्स. वेल्थ मैनेजमेंट) चंदन टपारिया (Chandan Taparia) चंदन के मुताबिक वीकली और डेली टाइमफ्रेम पर हायर-हाई स्ट्रक्चर बना हुआ है जिससे बुलिश संकेत मिल रहे हैं। वीकली चार्ट पर इसने बुलिश कैंडल बनाया है जिससे संकेत मिल रहा है कि यह रुझान आगे भी जारी रहेगा। आगे भी तेजी का रुझान बनाए रखने के लिए जरूरी है कि यह 26 हजार का लेवल बनाए रखे। अपसाइड इसे 26,400 और फिर 26,600 के लेवल पर रेजिस्टेंस झेलना पड़ सकता है। डाउनसाइड इसे 26,000 और 25,800 के लेवल पर सपोर्ट मिल रहा है। चंदन ने ट्रेडर्स को गिरावट पर खरीदारी की सलाह दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें