Trading Strategy: आज निफ्टी-बैंक निफ्टी में करनी है कमाई तो एक्सपर्ट्स की सुझाई ये रणनीतियां आ सकती हैं काम
Trading Plan : निफ्टी की 25,000 से ऊपर की मजबूत क्लोजिंग 25,300 के लिए दरवाजे खोल सकती है। उसके बाद इसका अगला टारगेट 25,500 का होगा। वहीं, नीचे की तरफ इसक लिए 24,800 पर सपोर्ट दिख रहा है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बैंक निफ्टी को 51,500-51,800 के जोन में भी बाधाओं का सामना करना पड़ा है
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नंदीश शाह का कहना है कि बैंक निफ्टी में लगातार दूसरे सप्ताह भी गिरावट जारी रही। इसका शॉर्ट टर्म रुझान मंदी का है क्योंकि यह अपने 5, 11 और 20-डे ईएमए से नीचे बंद हुआ था
Nifty Trading Plan : पिछले कुछ दिनों से लगातार 50-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज - 25,000 के करीब) पर बड़ी बाधा का सामना करने के बाद निफ्टी ने 11 अक्टूबर को हल्को नुकसान के साथ सपाट क्लोजिंग की। बाजार जानकारों का कहना है कि 25,000 से ऊपर जाकर मजबूती दिखाने पर निफ्टी में 25,300 के लिए दरवाजे खुल सकते है। उसके बाद 25,500 इसका अगला टारगेट होगा। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 24,800 पर सपोर्ट दिख रहा है।
बैंक निफ्टी पर राय देते हुए एक्सपर्ट्स का कहना है कि बैंक निफ्टी को 51,500-51,800 के जोन में भी बाधाओं का सामना करना पड़ा है। ऐसे में बैंक निफ्टी को तेजी पकड़ने के लिए इन लेवल्स को पार करके मजबूती दिखानी होगी। नीचे की तरफ बैंक निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 51,000 पर है।
पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो शुक्रवार को निफ्टी 34 अंक गिरकर 24,964 पर बंद हुआ था। जबकि बैंक निफ्टी 359 अंक गिरकर 51,172 पर बंद हुआ था।। एनएसई पर लगभग 1,287 शेयरों में तेजी आई थी। जबकि 1,214 शेयरों में गिरावट आई थी।
निफ्टी में क्या हो कमाई की रणनीति
एंजेल वन के ओशो कृष्ण का कहना है कि पिछले कारोबारी सप्ताह में गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार स्थिर हो गए हैं। बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी के प्राइस एक्शन में बहुत मामूली बदलाव दिखा है। पिछले रुझान संकेत देते हैं कि इस तरह की राहत एक अच्छा संकेत है और इससे शॉर्ट टर्म में तेजी की संभावना बन रही है। तकनीकी नजरिए से 50 DEMA शॉर्ट टर्म में एक बड़ी बाधा रहा है और इस स्तर से ऊपर एक निर्णायक तेजी नई गति ला सकती है। इसके अलावा निफ्टी का इंटरमीडिएट रजिस्टेंस जोन 25,250-25,300 के आसपास है, जो 20 DEMA के भी करीब। इस स्तर को पार करने पर निफ्टी में नई तेजी आने की संभावना है। वहीं, निचले छोर पर, 24,800-24,700 के जोन में सपोर्ट है। इस स्तर से नीचे जाने पर निफ्टी में भारी गिरावट आ सकती है।
रणनीति : 24,850-24,800 के आसपास गिरावट पर खरीदें और 25,200-25,250 के निकट मुनाफावसूली करें। स्टॉप-लॉस 24,700 पर रखें।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नंदीश शाह का कहना है कि निफ्टी का शॉर्ट रुझान मंदी वाला बना हुआ है, क्योंकि यह अपने 5-डे और 20-डे ईएमए से नीचे बना हुआ है। मोमेंटम इंडीकेटर और ऑसिलेटर गिरावट के मोड में हैं और डेली चार्ट पर 50 से नीचे स्थित हैं, जो कमजोरी का संकेत दे रहे हैं। 24,756 का स्तर नीचे की ओर अगला सपोर्ट हो सकता है। वहीं, निकट की अवधि के लिए 25,250 के स्तर पर रजिस्टेंस दिख रहा है।
रणनीति: 24,756 से नीचे निफ्टी को बेचें, 25,000 पर स्टॉप-लॉस लगाएं, 24,500 (कैश लेवल) का टारगेट रखें।
एंजेल वन के ओशो कृष्ण का कहना है कि हाल ही में कीमतों में उतार-चढ़ाव के साथ, बैंकिंग इंडेक्स के लिए चल रही तेजी थम गई है। जब तक हम इसे 53,000 पर वापस नहीं देख लेते, तब तक इस सेक्टर में सुस्ती जारी रहने की संभावना है। बैंक निफ्टी के लिए 51,500-52,000 पर मजबूत रजिस्टेंस और 50,700-50,450-50,100 के जोन में तत्काल सपोर्ट है। शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स को सलाह है कि वे बैंकिंग सेक्टर में जल्दबाजी न करें और बीच-बीच में आने वाली रैलियों में अपनी लॉन्ग पोजीशन हल्की करने की रणनीति अपनाएं।
रणनीति : 52,000 के संभावित लक्ष्य के लिए 50,800-50,700 के आसपास खरीदें, स्टॉप-लॉस 50,450 पर रखें।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नंदीश शाह का कहना है कि बैंक निफ्टी में लगातार दूसरे सप्ताह भी गिरावट जारी रही। इसका शॉर्ट टर्म रुझान मंदी का है क्योंकि यह अपने 5, 11 और 20-डे ईएमए से नीचे बंद हुआ था। नीचे की ओर, 50,904 का स्तर तत्काल सपोर्ट के रूप काम कर सकता है। उसके बाद 50,500 का स्तर अगला सपोर्ट होगा। ऊपर की ओर 51,700-52,000 के मजबूत रजिस्टेंस के रूप में कार्य करने की संभावना है।
रणनीति : बैंक निफ्टी को 50,900 से नीचे बेचें, 51,200 पर स्टॉप-लॉस के साथ, 50,500 और 50,190 का टारगेट सेट करें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।