Trading plan : 21 अगस्त को बाजार 24,800 के करीब पहुंच गया और डेली चार्ट पर बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना। बाजार में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी कायम रही। निफ्टी लगातार चार दिनों तक हायर हाई और हायर लो बनाता दिखा। जब तक नि 24,700 के अपने तत्काल सपोर्ट को बनाए रखता है, तब तक 24,850 से ऊपर जाने का रास्ता खुला रहेगा। उसके बाद 24,950 पर अगला रजिस्टेंस होगा जो 2 अगस्त के बियरिश गैप को भर देगा। वहीं, नीचे की ओर निफ्टी के लिए 24,500 पर बड़ा सपोर्ट बना हुआ है। उधर बैंक निफ्टी अगर बैंक निफ्टी 50,300 पर स्थित सपोर्ट के साथ क्लोजिंग बेसिस पर 50,500 को बनाए रखने में कामयाब होता है तो फिर इसमें 51000 का स्तर देखने को मिल सकता है।
