Trading Strategy : पश्चिम एशिया में तनाव के बीच बाजार में बिकवाली बढ़ी है। निफ्टी 100 अंक से ज्यादा फिसलकर 23950 के करीब पहुंच गया है। बैंक निफ्टी में 400 अंक का दबाव है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेज गिरावट देखने को मिल रही है। डर का इंडेक्स INDIA VIX करीब 7% उछला है। ऑटो शेयरों में तगड़ी मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। यह इंडेक्स दो फीसदी से ज्यादा फिसला है। आयशर, M&M और TVS मोटर्स दो से तीन फीसदी फिसले हैं। साथ ही सरकारी बैंक,डिफेंस और IT भी 1 फीसदी से ज्यादा फिसले हैं। वहीं मेटल शेयरों में खरीदारी लौटी है। नाल्को 3 फीसदी उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है।
