Credit Cards

Trading Strategy: निफ्टी-बैंक निफ्टी में कमाई के लिए आज एक्सपर्ट्स की सुझाई ये रणनीतियां आ सकती हैं काम

Market trend : 25,100-25,200 का ज़ोन निफ्टी 50 के लिए ऊपर की ओर रजिस्टेंस के रूप में कार्य कर सकता है। जबकि इसके लिए तत्काल सपोर्ट 24,900 पर दिख रहा है। उसके बाद 24,800 पर अगला बड़ा सपोर्ट है। बैंक निफ्टी को ऊपर की ओर बढ़ने के लिए निर्णायक रूप से 52,000 से ऊपर निकलने की जरूरत तब तक यह 51,500 पर सपोर्ट के साथ कंसोलीडेट हो सकता है

अपडेटेड Oct 17, 2024 पर 8:52 AM
Story continues below Advertisement
ऊपर की ओर, बैंक निफ्टी को 52,050 पर तत्काल रजिस्टेंस का सामना करना पड़ता है, उसके बाद 52,900 और 53,700 पर अगले बड़े रजिस्टेंस हैं। नीचे की ओर तत्काल सपोर्ट 51,100 पर है

Market Trend : निफ्टी 50 इंडेक्स 25,000 के ऊपर टिक रहने में विफल रहा और 16 अक्टूबर को मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। कल एक और कारोबारी सत्र में बाजार में कमजोरी बढ़ती दिखी। निफ्टी ने अपवर्ड स्लोपिंग सपोर्ट ट्रेंड लाइन को तोड़ दिया है, लेकिन कुल मिलाकर 24,900-25,200 के दायरे में रहा। चार्ट पैटर्न रेंज बाउंड कारोबार का संकेत दे रहा है। 25,100-25,200 का जोन अब रजिस्टेंस का काम कर सकता है। जबकि निफ्टी के लिए 24,900 पर तत्काल सपोर्ट है। उसके बाद 24,800 पर अगला बड़ा सपोर्ट है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बैंक निफ्टी को ऊपर की ओर बढ़ने के लिए निर्णायक रूप से 52,000 से ऊपर जाना होगा। तब तक, यह 51,500 के सपोर्ट के साथ कंसोलीडेट हो सकता है।

बुधवार को निफ्टी 86 अंकों की गिरावट के साथ 24,971 पर बंद हुआ, जबकि बैंक निफ्टी 105 अंकों की गिरावट के साथ 51,801 पर बंद हुआ। एनएसई पर लगभग 1,259 शेयरों में तेजी आई, जबकि 1,250 शेयरों में गिरावट आई थी।

निफ्टी आउटलुक और रणनीति


एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज के क्षितिज गांधी का कहना है कि कल के अस्थिर कारोबारी सत्र में, निफ्टी 25,000 अंक के नीचे बंद हुआ, जो निगेटिव ट्रेंड को दर्शाता है। बाजार की धारणा थोड़ी मंदी की ओर बढ़ गई है। अब निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 24,900 पर दिख रहा है। अगर यह स्तर टूट जाता है, तो कमजोरी को बढ़ सकती है और निफ्टी 24,700 तक गिर सकता है। ऊपर की ओर, 25,200 रजिस्टेंस दिख रहा है। यहा बाधा पार होने पर ही निफ्टी में नई तेजी आ सकती है।

रणनीति: 25,150 के निकट तेजी पर बेचें, 25,250 से ऊपर स्टॉप-लॉस रखें, 24,900 का लक्ष्य रखें।

जीईपीएल कैपिटल के विज्ञान एस सावंत का कहना है कि पिछले सप्ताह 24,700 के अहम सपोर्ट स्तर के पास डोजी जैसी कैंडल बनाने के बाद, निफ्टी वर्तमान में एक इनसाइड बार कैंडल का आकार ले रहा है, जो कंसोलीडेशन के चरण का संकेत है। डेली चार्ट पर, निफ्टी 20-डे ईएमए से नीचे ट्रेड कर रहा है, जो शॉर्ट मंदी का रुझान है। वर्तमान चार्ट संरचना कमजोर है, जिसे आरएसआई द्वारा और सपोर्ट मिल रहा है जो 50 से नीचे की ओर चल रहा है। ये बढ़ती मंदी को दर्शाता है। नीचे की ओर, तत्काल सपोर्ट 24,694 पर है। अगला बड़ा सपोर्ट स्तर 23,900 पर है। ऊपर की ओर रजिस्टेंस 25,234 के हाल के हाई पर है, उसके बाद 25,500 पर अगला रजिस्टेंस है।

रणनीति: निफ्टी को 24,694 से नीचे बेचें, 23,900 का लक्ष्य रखें, तथा स्टॉप-लॉस 25,050 पर रखें।

Trade setup for today : बाजार की दिशा साफ होने के लिए निफ्टी का 24900-25200 के दायरे से बाहर निकलना जरूरी, 25400 पर रजिस्टेंस

बैंक निफ्टी आउटलुक और रणनीति

एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज के क्षितिज गांधी का कहना है कि बैंक निफ्टी भी कल लाल रंग में बंद हुआ। लेकिन तकनीकी रूप से यह बेहतर स्थिति में दिख रहा है, क्योंकि यह 51,600 के अपने अहम स्पोर्ट स्तर पर टिके रहने में कामयाब रहा। हाल ही में, इंडेक्स ने 51,600 के स्तर के आसपास ब्रेकआउट दिया और मजबूती का संकेत देते हुए इससे ऊपर बने रहने में कामयाब रहा। उम्मीद है कि सूचकांक में 51,500-52,200 के बड़े दायरे के भीतर कंसोलीडेशन जारी रखेगा।

रणनीति : 51,900 के निकट गिरावट पर बैंक निफ्टी खरीदें, 51,700 से नीचे स्टॉप-लॉस रखें तथा 52,250 का लक्ष्य रखें।

जीईपीएल कैपिटल के विज्ञान एस सावंत का कहना है कि वीकली चार्ट पर रिकॉर्ड ऊंचाई से करेक्शन के बाद बैंक निफ्टी को अपने 20-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) के पास सपोर्ट मिला है, जिससे इसमें मामूली उछाल आया है। हालांकि, डेली चार्ट पर, इंडेक्स अपने 20-डे ईएमए से ऊपर बने रहने के लिए संघर्ष कर रहा है, जो शॉर्ट टर्म में सावधान रहने के संकेत दे रहा। आरएसआई 50 ​​से नीचे है और नीचे की ओर बढ़ रहा है। ये शॉर्ट से मीडियम टर्म के लिए बढ़ती मंदी का संकेत है। ऊपर की ओर, बैंक निफ्टी को 52,050 पर तत्काल रजिस्टेंस का सामना करना पड़ता है, उसके बाद 52,900 और 53,700 पर अगले बड़े रजिस्टेंस हैं। नीचे की ओर तत्काल सपोर्ट 51,100 पर है। उसके बाद 50,200 और 49,600 पर अगले बड़े सपोर्ट हैं।

रणनीति : बैंक निफ्टी को 51,500 से नीचे बेचें, 52,050 के स्टॉप-लॉस के साथ, 49,600 का लक्ष्य रखें।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।