Trent Q1 Results: टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी का जून तिमाही में मुनाफा 135% बढ़ा, शेयर 11% उछला

Trent Q1 Earnings: जून 2024 तिमाही में कंसोलिडेटेड आय सालाना आधार पर 54.8 प्रतिशत बढ़कर 4,150.40 करोड़ रुपये हो गई। Inditex Trent Retail India Private Limited 140,000 इक्विटी शेयरों का बायबैक करने वाली है। कंपनी में ट्रेंट की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है

अपडेटेड Aug 09, 2024 पर 4:09 PM
Story continues below Advertisement
वेस्टसाइड, जूडियो, मिसबू, सामोह, उत्सा Trent के फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड हैं।

Trent June Quarter Result: टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट का अप्रैल-जून 2024 तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 134.7 प्रतिशत बढ़कर 391.21 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 166.67 करोड़ रुपये था। इसके चलते 9 अगस्त को कंपनी का शेयर 11 प्रतिशत उछल गया और 52 सप्ताह का नया हाई क्रिएट हुआ। तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 56 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 4,104.44 करोड़ रुपये रहा। जून 2023 तिमाही में यह 2,628.37 करोड़ रुपये था।

ट्रेंट ने शेयर बाजारों को बताया कि जून 2024 तिमाही में उसकी कुल कंसोलिडेटेड आय सालाना आधार पर 54.8 प्रतिशत बढ़कर 4,150.40 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले यह 2,680.39 करोड़ रुपये थी। खर्चे बढ़कर 3,704.61 करोड़ रुपये के रहे, जो जून 2023 तिमाही में 2,494.69 करोड़ रुपये के थे।

6 महीने में Trent शेयर 67% मजबूत


9 अगस्त को ट्रेंट का शेयर सुबह बढ़त के साथ 5755.70 रुपये पर खुला। दिन में यह पिछले बंद भाव से 13 प्रतिशत तक उछला और 6375 रुपये के हाई तक गया। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर है। कारोबार बंद होने पर शेयर 6276.90 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 2.23 लाख करोड़ रुपये है। पिछले 6 महीने में शेयर 67 प्रतिशत मजबूत हुआ है। जून 2024 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 37 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

एसोसिएट कंपनी करेगी शेयर बायबैक

ट्रेंट ने शेयर बाजारों को यह भी बताया है कि उसकी एसोसिएट कंपनी Inditex Trent Retail India Private Limited टेंडर ऑफर रूट के जरिए 1000 रुपये फेस वैल्यू वाले 140,000 इक्विटी शेयरों का बायबैक करने वाली है। इस कंपनी में ट्रेंट की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है। शेयर बायबैक 7,506 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर होगा।

Info Edge Q1 Result: जून तिमाही में मुनाफा 75% बढ़कर 259 करोड़, रेवेन्यू में 8% का उछाल; शेयर 5% तक चढ़ा

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।